Call Centre Me Job Kaise Paye? योग्यता, सैलरी और Apply करने का तरीका

Rate this post
Call Centre Me Job Kaise Paye?

दोस्तो कॉल सेंटर में जॉब पाने के लिए ज्यादा पढ़ाई लिखाई की जरूरत नहीं होती हैं। 

अगर आपने किसी भी बोर्ड से 12 वी किया है। और अगर आपकी Communication Skills  अच्छा है। तो आपको बड़ी आसानी से  BPO Call Centre में जॉब मिल जायेगा । 

आज के इस पोस्ट में हम आपको Call Centre Me Job Kaise Paye के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। तो अगर आपको कॉल सेंटर में जॉब करना है, तो मैं आपको पर्सनली सजेस्ट करूंगा की आप इस पोस्ट को पढ़े । 

नोट कीजिए – पहले कॉल सेंटर के जॉब में सिर्फ ऑफिस में बैठकर ही काम होता था , लेकिन अभी के समय आप घर बैठे भी Jio, Amazon जैसी बड़ी कंपनियों के लिए BPO का काम कर सकते हैं। 

कॉल सेंटर जॉब में क्या काम होता है?

देखिए कॉल सेंटर के जॉब के हमे कंपनी के कस्टमर से बात करके उनकी समस्या सुलझाना होता है। 

आपने खुद देखा होगा की जब आपके सिम कंपनी के नेटवर्क में कुछ समस्या होता हैं। तो आप सीधे इनके हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या बताते है।

और सामने से बात कर रहा कस्टमर केयर आपकी समस्या को सुलझाना हैं। बस इसी काम को कॉल सेंटर में करना होता है। 

Inbound Vs Outbound Call को समझिये

मान लीजिये की आप कॉल सेंटर का जॉब कर रहे हैं , तो अगर कस्टमर की समस्या को लेकर खुद आपके पास कॉल करता हैं , तो इसे Inbound Call कहाँ जाता हैं |

उदहारण के लिए अगर आपके बैंक अकाउंट में कोई समस्या हैं , तो आप बैंक के हेल्पलाइन पर कॉल करते हैं तो यह एक Inbound Call हुआ |

वही अगर कंपनी वाले आपके पास खुद से कॉल कर रहे हैं , तो इसे Outbound Call कहाँ जाता हैं | आज के समय में जितने भी आपको Work From Home कॉल सेंटर जॉब मिलता हैं |

अधिकतर समय उनमे आपको Outbound Call को ही करना पड़ता हैं |

यह भी पढ़े Instagram से पैसे कैसे कमाए

कॉल सेंटर में जॉब पाने के लिए पढ़ाई लिखाई कितनी होनी चाहिए 

देखिए दोस्तो मेरे अनुभव के मुताबिक ,  कॉल सेंटर के जॉब में कंपनी को आपकी पढ़ाई लिखाई से ज्यादा मतलब नहीं रहता है। 

कम्पनी सिर्फ आपके बात करने का तरीका देखती हैं। अगर आप उनके इंटरव्यू में अच्छे से बात कर लेते है तो 12 वी पास होने पर भी आपको उनके कॉल सेंटर में जॉब मिल जायेगा । 

दूसरी ओर अगर आपने MBA, BCA भी किया है। लेकिन अगर आपकी Communication Skill अच्छा नहीं है तो आपको कॉल सेंटर में जॉब नहीं मिलेगा । 

आप अपने दिमाग में यह बात नोट कर लीजिए की कॉल सेंटर में जॉब पाने के लिए पढ़ाई से ज्यादा जरूरी आपकी Communication Skill का अच्छा होना है। 

इसके साथ ही कॉल सेंटर जॉब के लिए आपको कंप्यूटर का बेसिक जानकारी होना चाहिए। 

Call Centre Me Job Kaise Paye ( Online Apply )

कॉल सेंटर में जॉब कैसे पाए

अगर आपकी Communication Skill अच्छा है। तो यहां नीचे जो हम आपको स्टेप्स बता रहे हैं। 

उसको Follow करके आप मात्र 10 दिन के अंदर अंदर कॉल सेंटर में जॉब पा सकते हैं।।

1. Job Search App Download कीजिए 

देखिये आज के समय में जितने भी कॉल सेंटर का जॉब देने वाली कंपनी हैं , उनमे जब भी Vacancy निकलती हैं तो वह सबसे पहले अपने ऑफिसियल वेबसाइट और Job Searching App पर इसके बारे में Post करते हैं |

तो अगर आप घर बैठे ही कॉल सेंटर के जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं , तो मेरे ख्याल से सबसे बढ़िया तरीका यही होगा की आप किसी Job Searching App का USE कर ले |

तो यहां नीचे हम आपको कुछ Job Searching Application के नाम बता रहे हैं। आपको इनको Play Store से डाउनलोड कर लेना हैं। 

हाँ, “किसके लिए उपयोगी” वाला column हटा देते हैं। अब table ऐसा रहेगा:

Job Search AppPlay Store Download
Apna AppApna App डाउनलोड करें
Job Hai AppJob Hai App डाउनलोड करें
Indeed AppIndeed App डाउनलोड करें
Naukri AppNaukri App डाउनलोड करें
WorkIndia AppWorkIndia App डाउनलोड करें

एक बेहतर कॉल सेंटर का जॉब खोज कर उसको ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको इन 5 जॉब सर्चिंग ऐप को पहले प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लेना हैं। 

2.  App में BPO Job और Call Centre जॉब लिखकर सर्च करें 

एक बार जब आप इन Job Searching Application को डाउनलोड कर लेते है । तो इसके बाद आपको इन App में BPO Jobs या कॉल सेंटर जॉब लिखकर सर्च करना है। 

मैने Naukri App को डाउनलोड किया है। तो देखिए मैंने किस तरफ Call Centre Job लिखकर सर्च किया है। 

3. अब App में दिख रहे बेस्ट कॉल सेंटर जॉब को चुने 

जब आप किसी भी Job Searching Application में BPO Jobs या Call Centre Jobs लिखकर सर्च करेंगे । तो आपके सामने बहुत सारे जॉब आ जायेंगे । 

जब आप किसी भी जॉब एप्लीकेशन को ओपन करेंगे , तो आपको निम्नलिखित जानकारी मिलेगी । 

जैसे की 

  • कॉल सेंटर जॉब देने वाली कंपनी का नाम 
  • जॉब लोकेशन 
  • सैलरी कितना मिलेगा 
  • कितना घंटे काम करना है
  • सैलरी के अलावा और सुविधा 
  • आपके HR का नाम 
  • अप्लाई बटन 

आपको पहले अच्छे से रिसर्च करके अपने लिए बेस्ट Call Centre Jobs को Find करना हैं। 

जॉब रिसर्च करते समय आपको बस ऊपर दी गई POINT को Follow करना है। उसके ही आधार पर आप बेस्ट कॉल सेंटर जॉब अपने लिए खोज लेंगे । 

4. जॉब Apply करके 10 दिन का wait करे 

एक बार जब आप अपने लिए बेस्ट कॉल सेंटर की नौकरी खोज लेते हैं। तो उसके बाद आपको Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करके उस जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर देना है।

आपको सभी जॉब सर्चिंग एप्लीकेशन में Apply Now का ऑप्शन मिल जायेगा । 

सबसे जरूरी बात यह है, की आपको जॉब अप्लाई करने के बाद 10 दिनों तक Wait करना है। अगर आपके Resume HR को बढ़िया लगेगा तो वो 10 दिन के अंदर अंदर आपको कॉल या ईमेल कर देगा । 

अब यह बात मैं इसलिए बता रहा हु, क्योंकि बहुत सारे लोग अप्लाई करने के 3- 4 दिन के अंदर अंदर ही घबराने लगते है की उन्हें कंपनी के तरफ से कोई रिप्लाई नहीं आया है। 

लेकिन आपको कम से कम 10 दिनों का Wait करना हैं। अगर 10 दिन होने के बाद भी आपको कोई रिप्लाई नहीं आता है फिर आपको दूसरे जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना है। 

5. अब इंटरव्यू दें और Job Join करे 

अब मान लीजिए की कॉल सेंटर जॉब के लिए आपको HR का कॉल आ गया , और वो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाने लगा । 

तो इसके बाद आपको अच्छे से इंटरव्यू की तैयारी करना है। और अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को लेकर इंटरव्यू के लिए जाना है। 

कॉल सेंटर में जॉब पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी इंटरव्यू पास करना ही हैं। 

तो अगर आप अपने इंटरव्यू में पास हो जाते हैं। तो आपको ऑफर लेटर मिल जाता है। जिसके बाद आप कॉल सेंटर की नौकरी Join कर सकते हैं।

तो दोस्तो आप इन 5 स्टेप्स को Follow करके कॉल सेंटर में जॉब पा सकते हैं। 

वर्क फ्रॉम होम कॉल सेंटर जॉब कौन सी कंपनी देती है?

जैसा की मैंने आपको पोस्ट के शुरुआत में ही बताया था , की आज के समय में BPO Industry में ऐसे बहुत सारी कंपनी आ गई है।

जो आपको घर बैठे ही कॉल सेंटर का जॉब देती हैं। मतलब आपका सारा जॉब का काम घर बैठे ही हो जायेगा आपको ऑफिस में जाने की जरूरत नहीं है। 

तो यहां हम आपको कुछ ऐसी कंपनी के बारे में बता रहे हैं। जो आपको घर बैठे ही कॉल सेंटर का जॉब देती हैं। 

  • Jio Company 
  • Dish TV Company 
  • Futwork App 

1. जिओ कंपनी में घर बैठे कॉल सेंटर का जॉब 

देखिए जिओ कंपनी 12 पास स्टूडेंट्स को घर बैठे कॉलिंग का जॉब देता हैं। जिसे JIO FSM या JIO JCA के नाम से जानते हैं। 

अगर आप ऑफिस में ना जाकर अपने घर से ही कॉल सेंटर की नौकरी करना चाहते हैं। तो मैं आपको Personally Suggest करूंगा की आप जिओ के कॉल सेंटर जॉब को करें ।

इस जॉब में आपको सैलरी हर एक कॉल के बदले में मिलते हैं। अब दोस्तों अगर आप इस जॉब को करना चाहते है , तो हम आपको Personally Suggest करेंगे की आप हमारा पोस्ट ( Jio Fsm Calling Job क्या है कैसे करे ) को पढ़े | 

2. Dish Tv में घर बैठे कॉल सेंटर का जॉब 

Dish Tv Company जो की भारत की सबसे बड़ी D2H Company में से एक है | यह कंपनी आपको घर बैठे Freelance – Customer Support का जॉब देती है | 

यह कॉल सेंटर के तरह ही एक जॉब है , जिसे आप घर बैठे कर सकते है | 

Dish Tv के इस जॉब में आपको जिन D2H Users का Recharge Plan ख़त्म हो गया है , उन्हें बस कॉल करके Setup Box Recharge कराने को कहना होता है | 

इस जॉब में आपकी सैलरी 12000 से 15000 रुपया महिना होता है , अब दोस्तों अगर आप इस जॉब को करना चाहते है तो आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट https://www.dishtv.in/careers.html पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है | 

 3. Futwork App

देखिये Futwork App एक ऐसा पैसा कमाने वाला एप है , जो ऐसे कंपनी के साथ मिलकर काम करता है , जिनके पास खुद का कॉल सेंटर चलाने का बजट नहीं है | 

या फिर वो किसी और कारण से खुद का कॉल सेंटर नहीं चलाना चाहते है , ऐसे में इन कंपनी के यूजर की समस्या Futwork App पर Telecalling का काम कर रहे हम और आप जैसे लोग हल करते है | 

जब आप Futwork App को डाउनलोड कर अपना अकाउंट बनाते है , तो आपको अपना Voice Upload करना होता है , अगर आपका Voice अच्छा रहता है तो ही आपका Account Approve होता है | 

अकाउंट Approve होने के बाद आपको कस्टमर के नंबर मिलते हाँ , जिनपर कॉल करके आपको उनसे बात करना होता है आखिर किस कस्टमर से क्या बात करना है , कैसे करना है इसकी जानकारी आपको पहले ही इस App पर मिल जाता है | 

तो अगर आप किसी App के माध्यम से घर बैठे कॉल सेंटर का जॉब करना चाहते है , तो मैं आपको यही सुझाव दूंगा की आप एक बार Futwork App को Try कीजिये | 

कॉल सेंटर के जॉब में कितनी सैलरी मिलता हैं ?

देखिए दोस्तों, Call Centre Job में आपको कितनी Salary मिलेगी, यह कई बातों पर निर्भर करता है। जैसे कि:

  • आप Fresher हैं या Experienced।
  • आप Domestic Call Centre में काम कर रहे हैं या International Call Centre में।
  • आपकी Job Day Shift की है या Night Shift की।
  • आपको Call Centre में काम करने का कितना Experience है।
  • आपकी Job Work From Home है या Office से।

लेकिन अगर हम कॉल सेंटर जॉब की अनुमानित सैलरी की बात करें , तो कॉल सेंटर के जॉब में शुरुआती समय में एक फ्रेशर्स को ₹18000 से लेकर ₹25000 तक की सैलरी मिलता हैं , इसके आलवा Jio , Airtel जैसे बड़ी कंपनी अपने कर्मचारी को Weekend पर नयी रिलीज मूवी के टिकट भी फ्री में देती हैं |

वही अगर कोई कंपनी आपको घर बैठे ही कॉल सेंटर का जॉब दे रही हैं , तो उसमे आपकी शुरुआती सैलरी ₹8000 से ₹15000 के बीच होगी | यह बात मैंने अपने अनुभव से बता रहा हूँ |

Call Centre Interview में क्या पूछा जाता है?

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया हैं , की Call Centre के जॉब में सबसे जरुरी चीज Interview को क्लियर करना हैं | तो मैंने भी 2 से 4 कंपनी में कॉल सेंटर के जॉब के लिए इंटरव्यू दिया था |

उसी के आधार पर मैं आपको यहाँ नीचे बता रहा हु, की आखिर कॉल सेंटर के जॉब के इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं |

  • अपने बारे में बताइए
  • आप Call Centre में Job क्यों करना चाहते हैं?
  • अगर कोई Customer गुस्से में बात करे तो आप क्या करेंगे?
  • क्या आप Shift में काम कर सकते हैं?
  • क्या आपको Computer चलाना आता है?

तो कॉल सेंटर के जॉब इंटरव्यू में आपसे इसी तरह के सवाल पूछे जाते हैं |

Call Centre Job के नाम पर Fraud से कैसे बचें

आप पहले ही यह जान लीजिये की Call Centre के नाम पर बहुत लोगो के साथ Fraud अक्सर होता हैं , कई सारे नकली Company अपना जॉब तो पोस्ट कर देती हैं |

लेकिन जब आप जॉब करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करेंगे , तो कॉल करके आपसे वो पैसे मंगाते हैं |

तो आप यह बात याद कर लीजिये , की अगर आपने कॉल सेंटर के जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया हैं , लेकिन कोई व्यक्ति आपसे जॉब देने के बदले में पैसे मांगता हैं तो समझ लीजिये वह Fraud हैं , और वो आपके साथ Scam करने की कोशिश कर रहा हैं |

अगर आप उसे पैसे दे भी देंगे तभी वो आपको जॉब नहीं देगा |

यह भी पढ़े

निष्कर्ष

तो दोस्तों आशा नहीं पूरा उम्मीद हैं , की आपको हमारा पोस्ट Call Centre Me Job Kaise Paye काफी अच्छे से समझ में आया होगा , कुल मिलाकर दोस्तों अगर आप कॉल सेंटर में जॉब करना चाहते हैं |

तो आप पहले 12 वी पास कर लीजिये, इसके बाद आप अपनी Communication Skill को थोडा अच्छा कर लीजिये |

बस इतना करने के बाद आप Job Searching App के जरिये Call Centre का Job Find कीजिये , फिर इंटरव्यू देकर जॉब ज्वाइन कर लीजिये |

बस जॉब के लिए Apply करते समय किसी भी व्यक्ति को Job दिलाने के नाम पर पैसे न दें, क्योंकि असली कंपनी Job देने के बदले आपसे पैसे नहीं मांगती है।

अब वैसे तो दोस्तों हमने इस पोस्ट में आपको Call Centre Me Job Kaise Paye से सबंधित सारी जानकारी दे दी हैं , लेकिन इस पोस्ट को अच्छे तरीके से पढने के बाद भी अगर आपके मन में कोई सवाल हैं , तो आप उसके बारे में नीचे कमेन्ट बॉक्स में बताये |

हम या हमारी टीम 15 मिनट के अन्दर अन्दर आपके सवाल का जबाब देंगे |

FAQ

Call Centre में Job पाने के लिए कितनी पढ़ाई चाहिए?

कॉल सेंटर में जॉब पाने के लिए आपकी पढाई कम से कम 12 वी कक्षा तक होनी चाहिए |

Call Centre Interview में English जरूरी है?

हाँ आपको थोडा बहुत इंग्लिश आना चाहिए |

Call centre me job kaise paye contact number

अगर आपको खुद से Search करने पर कॉल सेंटर का जॉब नहीं मिल रहा हैं , तो आप हमें 7633095075 पर कॉल करें , हम आपके लिए ऑनलाइन जॉब खोज कर ऑनलाइन अप्लाई करेंगे |

Leave a Comment