Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 क्या हैं , कितना रुपया मिलता हैं , फॉर्म कैसे भरे पुरी जानकारी

📲 तुरंत अपडेट पाने के लिए WhatsApp Group से जुड़ेंJOIN करें
Rate this post

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 – दोस्तों बिहार बेरोजगारी भत्ता बिहार सरकार की एक बहुत ही बढ़िया योजना हैं , इस योजना के अंतर्गत जो स्टूडेंट्स 12 वी कक्षा की पढाई कर चुके हैं , लेकिन अभी तक उन्हें कही नौकरी नहीं मिला हैं उनको सरकार हर महीने 1000 रूपए का आर्थिक सहायता देगी |

इस योजना में अधिकतम 2 सालो तक पैसा मिलता हैं , यानि की अगर आप Bihar Berojgari Bhatta Yojana का Form भर देते हैं , और अगर आपका Application Approve हो जाता हैं |

तो आपको 2 सालो तक हर महीने 1000 रुपया मिलेगा , यानि कुल आप 24000 रुपया का लाभ ले सकते हैं | पहले यह योजना सिर्फ 12 वी पास लोगो को मिलता था लेकिन बिहार सरकार ने सितंबर 2026 में एक नियम निकाला की अब से यह पैसा BA . BSC और Bcom से ग्रेजुएशन करने वाले लोगो को भी मिलेगा |

तो दोस्तों अगर आप भी बेरोजगार हैं , और Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 का लाभ लेना चाहते हैं , तो आज का यह पोस्ट आपके लिए ही हैं आज के इस पोस्ट में हम आपको इस योजना का पुरी जानकारी बिलकुल विस्तार से देने जा रहे हैं |

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना
प्रचलित नामबिहार बेरोजगारी भत्ता योजना
राज्यबिहार
संबंधित विभागयोजना एवं विकास विभाग
लाभार्थीपात्र बेरोजगार युवक एवं युवतियाँ
न्यूनतम शिक्षा12वीं पास
ग्रेजुएशन वालों को लाभहाँ, BA/BSc/BCom के पात्र स्नातकों को भी
उम्र सीमा20 से 25 वर्ष
हर महीने सहायता₹1000
अधिकतम अवधि2 वर्ष
अधिकतम कुल राशि₹24,000
आवेदन का तरीकाऑनलाइन आवेदन और DRCC में सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइट7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in

Bihar Berojgari Bhatta Yojana क्या है ?

जैसा की आप जानते हैं की बिहार में बेरोजगारी एक आम समस्या हैं , इस समस्या से बिहार के अधिकतर युवा परेशान हैं इसी को देखते हुए साल 2016 में बिहार सरकार ने सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरुआत की थी |

बिहार सरकार का कहना था की ऐसे लड़के तथा लड़की जो 12 वी कक्षा की पढाई पुरी करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहती हैं , या फिर दुसरे शहर में जाकर जॉब ढूँढना चाहती हैं सरकार उनकी आर्थिक मदद करने के लिए 2 सालो तक हर महीने 1000 देगी |

इससे वह अपने फॉर्म भरने के खर्चे के साथ अपने कुछ निजी खर्चे को संभाल पाएंगे |

Bihar Berojgari Bhatta Yojana के अंतर्गत पहले सिर्फ 12 वी लोगो को हर महीने 1000 दिया जाता था , लेकिन सितम्बर 2026 में होने वाली केबिनेट बैठक में इसे BA , BSC, और Bcom से ग्रेजुएशन करने वाले लोगो को भी इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने का मौका मिला |

आप यहाँ क्लिक करके और बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसका Source देख सकते हैं |

एक नजर में समझिये Bihar Berojgari Bhatta Yojana किसके लिए हैं

अगर आपने 12 वी कक्षा की पढाई पुरी कर ली हैं , लेकिन आप फिर भी बेरोजगार हैं तो फिर आप बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ ले सकते हैं , इसके अगर आपने BA , BSC, BCOM जैसे स्ट्रीम से अपना ग्रेजुएशन किया हैं , तो भी आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं |

Bihar Berojgari Bhatta 2026 Eligibility

देखिये दोस्तों अगर आप साल 2026 में बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना का फॉर्म भरना चाहते हैं , तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए |

आप किसी भी साइबर कैफ़े पर अपना फॉर्म भरवाने जा रहे हैं , या खुद से भर रहे हैं तो आपको इन बातो का पहले खाश ख्याल रखना हैं |

  1. आपकी उम्र सीमा 20 से 25 साल तक होना चाहिए
  2. पढाई आपकी कम से कम 12 वी क्लास तक होनी चाहिए
  3. आप बिहार के मूल निवासी होने चाहिए
  4. आपके पास किसी भी तरह का नौकरी नहीं होना चाहिए

बिहार बेरोजगारी भत्ता के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

  • 10 वी कक्षा का मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन किये हैं तो उसका मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र बिहार का
  • पासबुक
  • आधार कार्ड का कॉपी
  • एक मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आवेदन की प्रिंट कॉपी

एक बार जब आप बिहार बेरोजगारी भत्ता के ऑफिसियल वेबसाइट https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर देते हैं , तो इसके बाद आपको एप्लीकेशन का Print Out निकलवाकर सभी डाक्यूमेंट्स के Photo Copy के साथ DRCC Office में फॉर्म भरने के 60 दिन के अन्दर अन्दर जाना होगा |

बिहार बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ( Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 online Apply )

बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना का फॉर्म भरना कुछ ज्यादा मुश्किल नहीं हैं , आप बिना किसी साइबर कैफ़े पर खुद से भी इस योजना का फॉर्म भर सकते हैं |

यहाँ नीचे हम आपको इसके बारे में Step By Step बता रहे हैं |

1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ

Bihar Berojgari Bhatta Yojana का ऑफिसियल वेबसाइट https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ हैं , तो आपको सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करके इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना हैं |

जब आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाते हैं , तो आपके सामने कुछ इस तरह का Webpage Open होकर आता हैं , जैसा की नीचे दिए गए Guide Image में दिखाया गया हैं |

2. New Applicant Registration पर क्लिक करें

एक बार जब आप Bihar Berojgari Bhatta के ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाता हैं , तो वहां पर आपको New Applicant Registration का एक आप्शन मिलेगा ,

बस आपको उसी आप्शन पर क्लिक करना हैं , इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर तथा Email को Verify कर लेना हैं |

जैसे आप Verfiy करेंगे आप दुबारा से इस वेबसाइट के Homepage पर आ जायेंगे, और उसी समय आपके मोबाइल पर ID Password चला जायेगा जिसको डालकर आपको दोबारा Login कर लेना हैं |

३. SHA – Intermediate और Graduation में से किसी को चुने

अब जैसे ही आप Bihar Berojgari Bhatta के ऑफिसियल वेबसाइट पर Login करेंगे , आपको 2 आप्शन मिलेंगे |

  1. SHA – Intermediate
  2. SHA – Gradution

अगर आपने इंटर कक्षा तक की पढाई की हैं , तो फिर आप SHA – Intermediate को चुनेंगे वही अगर आपने ग्रेजुएशन तक की पढाई की हैं तो आप SHA Gradution को चुनकर आगे बढ़ेंगे |

4. अब फॉर्म अच्छे से भरे और DRCC Office जाये

जब आप अपना SHA Choose कर लेते हैं , तो इसके बाद आपको फॉर्म को भरना पड़ेगा फॉर्म में हमेशा कुछ नयी जानकारी मांगी जा सकती हैं |

तो आपको फॉर्म को अच्छे से पहले देख लेना हैं , इसके बाद ही आपको फॉर्म को भरना हैं एक बार जब आप फॉर्म को अच्छे से भरकर Submit कर देते हैं | तो इसके बाद आपको इसका Print Out निकलवाकर सभी डाक्यूमेंट्स के साथ 60 दिनों के अन्दर अन्दर DRCC Office जाना हैं यह ऑफिस आपके जिले में मौजूद रहता हैं |

वहां जाकर आपको अपने डाक्यूमेंट्स को Verify करवा लेना हैं ,

Bihar Berojgari Bhtta Yojana 2026 का फॉर्म भरने के बाद क्या करें

एक बार जब आप Bihar Berojgari Bhatta Yojana का फॉर्म भर देते हैं , तो आपको अपने ऑनलाइन सबमिट किये गए फॉर्म का Print Out निकलवाकर और सभी सबमिट किये गए Docuemnts का Print Out निकलवाकर आपको 60 दिन के अन्दर अन्दर DRCC Office जाना होगा |

वहां के कर्मचारी आपके सभी Documents को अपने सिस्टम में Scan करके Verify करेंगे , इसके बाद ही आपके खाते में 1000 का भत्ता आना शुरू होगा |

अगर आप जानना चाहते हैं की आपके जिले में DRCC Office कहाँ हैं , तो आप इस लिंक https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/drccContactDetails को विजिट कीजिये |

Bihar Berojgari Bhatta Yojana का पैसा कब तक आता हैं ?

जब आपका DRCC Office में वेरिफिकेशन पूरा हो जाता हैं , तो एक महीने के अन्दर अन्दर भत्ता का पैसा आपके खाते में आ जाता हैं , आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट के Status Page पर जाकर यह देख भी सकते हैं |

की आखिर आपका पहला क़िस्त अभी रिलीज हुआ हैं , की नहीं |

Bihar Berojgari Bhatta का Status कैसे चेक करें

अपने Submit किये गए बेरोजगारी भत्ता का फॉर्म का स्टेटस देखने के लिए आपको सबसे पहले https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/addapplicationStatus वेबसाइट पर जाना होगा |

यहाँ पर आप आधार नंबर या Application Number को डालकर फिर Submit के आप्शन पर क्लिक करेंगे , तो आपके Berogari Bhatta का Status दिख जायेगा , एक बात हैं मान लीजिये की आपका Application Approve हो गया हैं |

लेकिन 90 दिन के अन्दर अंदर आपको आपका पहला क़िस्त नहीं मिला , तो आपको एक बार DRCC Office जाकर वहां के कर्मचारी से इस बारे में बात करना हैं |

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 Important Links

कामआधिकारिक लिंक
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
नया रजिस्ट्रेशनRegistration
आवेदन का स्टेटसStatus Check
SHA Reconfirmationयहाँ क्लिक करें
सरकारी Guidelinesदिशानिर्देश देखें
ग्रेजुएशन घोषणा पत्रPDF देखें
जिले का DRCC नंबरContact Details
हेल्पलाइन नंबर1800 3456 444

यह भी पढ़े

FAQ – Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026

बेरोजगारी भत्ता कितनी उम्र तक मिलता है?

बिहार में बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ 25 साल के उम्र तक मिलता हैं , इसका न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष हैं |

बेरोजगारी भत्ता कितने महीने मिलता है?

बिहार में बेरोजगारी भत्ता आपको 2 साल यानि 24 महीने तक मिलता हैं , इसमें आप अधिकतम 24000 का लाभ ले सकते हैं |

Bihar berojgari bhatta reconfirmation का मतलब

जब आपको बेरोजगारी भत्ता मिलना शुरू हो जाता हैं , तो आपको समय समय पर ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर reconfirmation करना होता हैं , यानि की आप विभाग से कहते हैं की मेरा भत्ता आना चालु रहे अभी मुझे नौकरी नहीं मिला हैं |

बिहार बेरोजगारी भत्ता में कितना पैसा मिलेगा?

इस योजना में लाभार्थी को 2 सालो तक 1000 रूपए का महिना मिलता हैं |

क्या 10वीं पास को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा?

नहीं 10 वी पास होने पर आपको Bihar बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ नहीं मिलेगा |

क्या ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के छात्र फॉर्म भर सकते हैं

नहीं ग्रेजुएशन फाइनल इयर के स्टूडेंट्स Bihar Berojgari Bhatta Yojana का फॉर्म नहीं भर सकते हैं |

क्या लड़कियों की भी बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ मिलता हैं ?

हाँ इस योजना का लाभ लड़कियां भी ले सकती हैं , बस वह बेरोजगार होनी चाहिए और कम से कम 12 वी कक्षा तक की पढाई पुरी होनी चाहिए |

अगर KYP Training नहीं करेंगे तो क्या होगा?

बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत जब पैसा आने लगता हैं , तब आपको KYP Course को करना होता हैं अगर आप इसे नहीं करेंगे तो आपको 5 महीने का भुगतान नहीं दिया जायेगा |

बिहार बेरोजगारी भत्ता का पैसा क्यों नहीं आ रहा है

अगर आपके खाते में DBT Enable नहीं हैं तो इस कारण से भी Berojgari Bhatta का पैसा आना रुक सकता हैं , बेहतर होगा की आप अपने DRCC Office जाइये वहां जाकर आपको सही रीजन मालूम चल जायेगा जिसके वजह से बेरोजगारी भत्ता का पैसा नहीं आ रहा हैं |

Google पर Cyberwalasonu को Follow करें

Google में हमारी वेबसाइट को Preferred Source जोड़ें, ताकि हमारे नए अपडेट आपको आसानी से मिल सकें।

मैं Cyber Cafe और online work से जुड़ा हुआ हूँ। Cyberwalasonu.in पर मैं सरकारी योजनाओं, Jobs, IGNOU और Make Money से जुड़ी practical जानकारी आसान हिंदी में शेयर करता हूँ। जहाँ संभव होता है, मैं अपने अनुभव और screenshots के साथ जानकारी समझाने की कोशिश करता हूँ।

Leave a Comment