Bihar Railway Ticket Booking Staff Vacancy 2026 – दोस्तों समस्तीपुर रेलवे डिवीज़न के Rajadhopur रेलवे स्टेशन पर एक टिकट बुकिंग स्टाफ की Vacancy निकली हैं |
अगर आप 10 वी पास हैं , तो आप इस जॉब को पाने के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं , आवेदन करने के लिए आपको आपको रेलवे के वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके ऑफलाइन समस्तीपुर डिवीज़न के ऑफिस में जमा करना हैं |
आप अपने फॉर्म को लिफाफा में पैक करके INDIAN Post के माध्यम से भी भेज सकते हैं |
खैर अगर आप Ticket Booking Agent बनना चाहते हैं , तो इस आर्टिकल में हम आपको इस Vacancy के बारे में कम शब्दों में पुरी जानकारी देने जा रहे हैं |

यह भी पढ़े
Bihar Railway Ticket Booking Agent Vacancy 2026 ( Overview Details )
| Main Point | Details |
|---|---|
| विभाग | East Central Railway |
| डिवीज़न | Samastipur Division |
| पद का नाम | Station Ticket Booking Agent (STBA) |
| स्टेशन का नाम जहाँ भर्ती निकली हैं | Rajadhopur |
| कुल पद | 1 |
| योग्यता | 10वीं पास |
| नौकरी का प्रकार | Contract / Commission Based ( यह सरकारी नौकरी नहीं हैं ) |
| Contract अवधि | 3 वर्ष |
| आवेदन का माध्यम | Offline |
| चयन | Commission/Tender Conditions के आधार पर |
| Last Date | 16 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे |
Bihar STBA के जॉब में आपको क्या काम करना पड़ता हैं ?
आपको बता दे की यह जो भर्ती निकली हैं , इसमें आपको समस्तीपुर रेलवे डिवीज़न के Rajadhopur रेलवे स्टेशन के काउंटर पर बैठकर यात्रियों के लिए General/Unreserved टिकट बुक करने का काम करना पड़ेगा |
पूरा सेटअप आपको रेलवे के तरफ से दिया जायेगा , आपको बस चालु टिकट जिसे हम जनरल टिकट भी कहते हैं उसे काटने का काम करना हैं |
Bihar Railway Ticket Booking Agent Salary In 2026
आपको बता दे की समस्तीपुर डिवीज़न में जो टिकट बुकिंग एजेंट को भर्ती निकली हैं , उसमे आपको सैलरी नहीं मिलेगा बल्कि आप जितना रुपया का टिकट बुक करेंगे उसके हिसाब से आपको कमीशन मिलेगा |
एक बात आप अभी समझ लीजिये की STBA को कोई Fixed Monthly Salary नहीं मिलता हैं , इनको बस टिकट बिक्री के Monthly Sales के आधार पर Commission दिया जाता हैं |
यह Commission कुछ इस प्रकार होता हैं |
यहां सबसे जरूरी बात समझ लीजिए।
| Monthly Ticket Sales Turnover | Commission |
|---|---|
| ₹1 से ₹20,000 तक | 25% — न्यूनतम ₹2,500 |
| ₹20,001 से ₹1,00,000 तक | 15% |
| ₹1,00,000 से अधिक | 4% या quoted rate, जो कम हो |
यानि की अगर आप एक महीने में 20000 रूपए का टिकट काट देते हैं , तो आपको 25% तक का कमीशन मिलेगा ही मिलेगा , वही अगर आप 20 हजार से 1 लाख रूपए तक का Sales करते हैं तो आपको 15% तक का कमीशन मिलता हैं |
और 1 लाख से अधिक सेल करने पर 4% तक का कमीशन मिलता हैं, या फिर quoted rate के हिसाब से मिलता हैं quoted rate वह रेट होता हैं जो उम्मीदवार फॉर्म भरते समय रेलवे से कमीशन मांगता हैं |
STBA के इस जॉब में रेलवे ऐसे उम्मीदवारों की प्राथमिकता देता हैं , जो काफी कम quoted rate का डिमांड करते हैं |
यानि की कोई कहता हैं की हम 1 लाख के सेल पर 4% का कमीशन लेंगे , और अगर कोई अन्य उम्मीदवार कहता हैं की हम सिर्फ 3% लेंगे तो रेलवे 3% वाले उम्मीदवार को ही जॉब देगा |
क्या इस भर्ती में Exam होगा?
नहीं Bihar Railway Ticket Booking Staff के इस जॉब में आपको कोई भी Exam नहीं देना पड़ेगा , क्योंकि यह कोई सरकारी नौकरी नहीं हैं |
यह बस एक Tender Based Job हैं , इसमें बस आपको 10000 रूपए Security Fund के रूप में जमा करना हैं , और 2000 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट देना होता हैं ,
यानि कुल मिलाकर आपको 12000 रूपए देना होता हैं |
आपको बता दे की यह 3 साल का एक Tender बेस्ड जॉब हैं | तो जब आपका Tender ख़त्म हो जायेगा तब आपका यह Security Money भी Refund कर दिया जायेगा |
Bihar Railway Ticket Booking Agent Vacancy 2026 के लिए Qualification
ऑफिसियल नोटिफिकेशन के हिसाब से Bihar STBA बनने के लिए आपका 10 वी पास होना जरुरी हैं , इसके साथ ही अगर आपको Computer थोड़ी बहुत चलाना आता हैं |
तो आपको इस जॉब में प्राथमिकता मिल सकती हैं , क्योंकि कुल मिलाकर टिकट तो कंप्यूटर के जरिये ही बुक करना पड़ेगा |
Bihar Railway STBA के लिए Age Limit
इसके लिए आवेदक का उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए , अधिकतम आयु की कोई बात नहीं की गई हैं , की STBA एक ऐसा काम हैं जिसे ज्यादातर टाइम ज्यादा उम्र वाले लोग ही करना पसंद करते हैं |
आवेदन शुल्क कितना है?
इस जॉब क पाने के लिए आपको कुल 12000 रूपए Security Fund के रूप में जमा करना पड़ेगा , यह पैसा रेलवे विभाग के पास रहेगा और जब आपका टेंडर 3 साल बाद ख़त्म हो जायेगा तो आपका यह पैसा Refund के रूपए में मिल जायेगा |
Bihar Railway Ticket Booking Agent Vacancy 2026 में आवेदन कैसे करें?
अब दोस्तों अगर आप Bihar Railway Ticket Booking Agent 2026 का फॉर्म भरना चाहते हैं , तो आपको बस यहाँ नीचे बताये गए Steps को Follow करना हैं |
Step 1: Official Website पर जाएं
आपको पहले https://ecr.indianrailways.gov.in/index.jsp?lang=0 की वेबसाइट में जाकर इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर लेना हैं |
क्योंकि इसके नोटिफिकेशन में ही फॉर्म मौजूद हैं , जिसे FILL करके आपको जमा करना हैं | हमने आपके सहूलियत के लिए इसके नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके Drive पर Upload कर दिया हैं |
इस लिंक पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं |
Step 2: Application Form भरें
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के बाद आपको FORM का Print Out निकलवाना हैं , और उसके बाद जो जो जानकारी मांगी गई हैं उसे अच्छे से Fill करना हैं |
इस फॉर्म में यह सारी जानकारी आपको देनी पड़ेगी
- Station Name – जिस स्टेशन के लिए आवेदन कर रहे हैं
- Station Category – जैसे NSG-6
- Applicant का नाम
- पिता/पति का नाम
- स्थायी पता (Permanent Residence)
- शैक्षणिक योग्यता – जैसे 10वीं पास
- Date of Birth
- Character Certificate की जानकारी
- EMD DD की जानकारी – DD Number आदि
- ₹1 लाख से अधिक की बिक्री पर Commission Rate – आपको अपना quoted percentage लिखना होगा
- Mobile Number
- Date
- Applicant का Signature
आपको इन सारी जानकारी को अच्छे से Fill करना हैं ,
Step 3: Commission Rate ध्यान से भरें
इस जॉब में उसका ही Selection होगा जो commission rate quote सबसे कम रखेगा , यानि की साधारण भाषा में कहे तो 1 लाख की Sales पर जो उम्मीदवार सबसे कम कमीशन मिलेगा ,
उसका ही Selection इस पोस्ट में होगा |
इसलिए आपको कमीशन को ध्यान से भरना हैं , वैसे रेलवे आपको 4% तक का कमीशन 1 लाख की सेल होने पर देता हैं , लेकिन अगर आप इससे कम कमीशन लेते हैं तो आपको यह जॉब मिल सकता हैं |
Step 4: Documents लगाएं
फॉर्म के साथ आपको नोटिफिकेशन में बताये गए जरुरी Documennts को Print लगाना हैं ,
जैसे की
- 10वीं की Marksheet/Certificate
- उम्र का प्रमाण
- Address/Residence proof
- Passport Size Photo
- Character Certificate
- अन्य जरूरी certificates/declarations
- EMD/DD
Step 5: Application जमा करें
जब आपका फॉर्म पुरी तरह से तैयार हो जाये , तो इसके बाद आपको डाक के द्वारा नीचे बताये गए पते पर अपना फॉर्म लिफाफा में पैक करके भेज देना हैं |
To,
Senior Divisional Commercial Manager,
East Central Railway,
Samastipur, Bihar
Application जमा करने से पहले यह जरूर check करें कि
- सभी documents लगाए हैं या नहीं
- signature किया है या नहीं
- photo लगाया है या नहीं
- DD/EMD सही है या नहीं
- commission rate सही लिखा है या नहीं
- application निर्धारित समय से पहले जमा हो रहा है या नहीं
DD यानि की आपको फॉर्म जमा करते समय 2000 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट अपने बैंक से बनवाकर लिफाफा में पैक करके भेजना होगा , और यह डिमांड ड्राफ्ट में आपको नोटिफिकेशन में बताये गए रेलवे के अकाउंट पर बनवाना होगा |
Bihar Railway STBA Vacancy में Selection कैसे होगा?
जैसा की मैंने आपको बताया हैं , की Railway STBA के जॉब में कोई written examination नहीं होता हैं , इसमें आपका Selection इसी आधार पर होता हैं की आपका डाक्यूमेंट्स कितना सही हैं |
और आप 1 लाख पर कितना कमीशन की मांग कर रहे हैं , जी सबसे कम कमीशन की मांग करेगा रेलवे उसको यह नौकरी दे देगा |
क्या STBA Railway का Permanent Employee बनेगा?
नहीं ऐसा नहीं हैं , STBA रेलवे का एक ontract/commission-based appointment टाइप का जॉब होता हैं , जिसे आमतौर पर हम ठेकेदारी के नाम से भी जानते हैं |
इसलिए STBA के पद पर काम कर रहे उम्मीदवार रेलवे के कर्मचारी में नहीं गिने जाते हैं |
क्या सिर्फ समस्तीपुर डिवीज़न में भर्ती आई हैं
नहीं ऑफिसियल वेबसाइट के मुताबिक़ STBA की भर्ती 2026 के अक्तूबर महीने में Danapur, Sonpur और Samastipur जैसे divisions में भी आई हैं |
आप रेलवे के ऑफिसियल वेबसाइट https://ecr.indianrailways.gov.in/?lang=1 पर जाकर यह देख सकते हैं , की किस किस डिवीज़न में रेलवे का STBA की भर्ती आई हैं |
Important Date
| Important Event | Date |
|---|---|
| Notification जारी होने की तारीख | 22 सितंबर 2026 |
| आवेदन शुरू | 22 सितंबर 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तारीख | 16 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन जमा करने का अंतिम समय | शाम 5:00 बजे तक |
| आवेदन जमा करने का समय | सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
Important Link
| 🔗 Important Link | Link |
|---|---|
| Official Notification PDF | यहाँ क्लिक करें |
| Official Railway Website | यहाँ क्लिक करें |
| STBA Application Form | Official Notification के Page 5 पर देखें |
यह भी पढ़े
- बिहार स्कूल परिचारी भर्ती 2026
- बिहार आशा भर्ती 2026 की पुरी जानकारी
- जिओ में जॉब कैसे पाए
- कॉल सेंटर में जॉब कैसे पाए
- Bihar Bakri Palan Yojana क्या हैं , योग्यता , सिलेक्शन प्रोसेस ( 2026 )
- DCS Bihar App क्या है , इससे पैसे कैसे कमाए
- Siwan Ration Dealer Vacancy 2026 Merit List ( सीवान राशन डीलर वेकेंसी 2026 )
निष्कर्ष
तो दोस्तों हमने इस पोस्ट में आपको Bihar Railway Ticket Booking Staff Vacancy के बारे में पुरी जानकारी दी हैं , अगर आपके मन में इस Vanacy से जुड़े अभी भी कोई सवाल हैं तो आप उसके बारे में नीचे कमेन्ट बॉक्स में बताये , हम 15 मिनट के अन्दर अन्दर आपका जबाब देंगे |
बाकी दोस्तों अगर आप Rajadhopur रेलवे स्टेशन के आस पास हैं , तो ही इसका फॉर्म भरे नहीं तो कुछ फायदा नहीं होगा | हाँ आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकते हैं की आखिर आपके आस पास मौजूद किसी रेलवे स्टेशन में STBA की Vacancy आई हैं की नहीं |
FAQ
Bihar Railway Ticket Booking Staff Vacancy 2026 में क्या काम करना होगा ?
इस जॉब में आपको जिस स्टेशन पर भर्ती आई हैं , वहां के काउंटर पर बैठकर जनरल टिकट काटना होगा |
क्या Ticket Booking Staff के जॉब में किसी तरह का एग्जाम होगा |
नहीं STBA के जॉब में किसी भी तरह का एग्जाम नहीं होगा , सिलेक्शन बस इस आधार पर होगा की 1 लाख के टिकट बेचने पर कौन कितना कम कमीशन मांग रहा हैं , जो कम कमीशन की मांग करेगा उसको यह नौकरी मिलेगा
Ticket Booking Staff की भर्ती किस स्टेशन पर आई हैं?
अभी यह भर्ती समस्तीपुर रेलवे डिवीज़न के Rajadhopur रेलवे स्टेशन पर आई हैं , इसके आलवा दानापुर रेलवे डिवीज़न के कुछ स्टेशनों पर भी STBA की भर्ती आई हैं , आप ऑफिसियल वेबसाइट https://ecr.indianrailways.gov.in/index.jsp?lang=0 पर जाकर यह मालूम कर सकते हैं , की आखिर भर्ती कहाँ कहाँ आई हैं |