Jio JCA Job को अप्लाई करने के बाद क्या करें ( आईडी नहीं मिले तो ) 2026

▶️ नई अपडेट के लिए हमारा YouTube चैनल Subscribe करें SUBSCRIBE
Rate this post

नमस्कार दोस्तों , हमने अपने इस ब्लॉग और YouTube Channel पर Jio FSM Calling Jobs के बारे में कंटेंट बनाया था , जिसका टाइटल हमने Jio Fsm Job क्या है आईडी बनाकर पैसे कैसे कमाए ( 2026 ) रखा था |

इसके साथ ही हमने अपने YouTube पर यह वाला Video बनाया था |

मैंने इन कंटेंट में आपको जिओ के एक ऐसे Work From Home Jobs के बारे में बताया था , जिसमे आपको घर बैठे कालिंग करने का काम मिलता हैं और इसमें आपकी सैलरी 15000 से लेकर 28000 तक होती हैं |

इस जॉब को हम Jio Jca Job, Recharge Reminder Job , Jio FSM Job इत्यादि के नाम से जानते हैं , और कोई भी 12 वी पास इसके ऑफिसियल वेबसाइट https://www.jio.com/jca/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर यह जॉब ले सकता हैं |

ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद Jio Team के तरफ से आपको Jio FSM App का ID Passoword मिलता हैं , जिसमे Login करके ही आपको यह सारा काम करना पड़ता हैं |

अब मेरे पास ऐसे बहुत सारे लोग का कमेन्ट आया हैं , जिसमे वह कह रहे हैं की हमने Jio FSM Job के लिए Apply कर दिया हैं , लेकिन अभी तक हमें ID Password नहीं मिला हैं |

इसके आलवा मेरे YouTube Video पर एक कमेन्ट यह भी आया हैं की हमने अपना Video Interview भी दे दिया हैं , लेकिन अभी तक हमें आगे का प्रोसेस नहीं बताया गया और ना ही हमें आईडी पासवर्ड मिला हैं |

तो आज के इस पोस्ट में हम आपको Jio FSM Job से सबंधित आपके सारे सवालों के जबाब एक एक करके देने वाले हैं |

Jio Jca जॉब अप्लाई किये हुए 2 महीने हो गए लेकिन अभी तक आपका आईडी पासवर्ड नहीं मिला

हमारे YouTube Channel के एक विडियो पर कमेन्ट आया हैं , की मैंने 2 महीने पहले ही Jio Jca Job के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था लेकिन अभी तक आईडी पासवर्ड नहीं मिला |

तो इस स्थिति में आपको दुबारा फिर से जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा , फिर आपको Whatsapp के जरिये इनके टीम से बात करके अपना Video Interview और Ducuments Verification की प्रक्रिया को पूरा करना पड़ेगा |

कभी कभी आपके लोकेशन पर जॉब मौजूद नहीं होता – मान लीजिये की आपने 3 से 4 बार इस जॉब के लिए अप्लाई किया लेकिन उसके बाद भी इनका कोई जबाब नहीं आया हैं , तो समझ लीजिये की आपके लोकेशन पर यह जॉब मौजूद नहीं हैं, ऐसी स्थिति में आपको अपने आस पास के बड़े शहरों के पिन कोड को डालकर अप्लाई करना चाहिए |

मैं Jio Store गया था लेकिन वहां बताया गया की Jio FSM का जॉब मौजूद नहीं हैं ?

हमारे पास एक सब्सक्राइबर का मैसेज आया की मैं अपने नजदीकी Jio Store गया था , लेकिन वहां पर बताया गया की अभी Jio FSM का जॉब मौजूद नहीं हैं |

तो भाई आप Jio Store गएँ ही क्यों थे , इस जॉब को पाने का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन हैं जिओ स्टोर आपको उसी समय जाना पड़ता हैं जब आपकी आईडी में कोई समस्या हो जाता हैं |

आप बिना जिओ स्टोर पर जाएँ https://www.jio.com/jca/ वेबसाइट पर जाकर इस जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं , जिसका प्रोसेस मैंने अपने एक आर्टिकल Jio Fsm Job क्या है आईडी बनाकर पैसे कैसे कमाए ( 2026 ) में बताया हैं |

विडियो इंटरव्यू हो गया लेकिन आगे का प्रोसेस नहीं बताया गया ?

अब जैसा की मालूम ही हैं आपको एक बार जब आप Jio Jca Job के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर देते हैं , तो इसके बाद आपको Video Call पर अपना इंटरव्यू देना होता हैं |

अब मान लीजिये की आपका Interview हो गया तो इसके बाद आपको ID Passoword मिल जायेगा , जिसके बाद आप Jio Smart FSM App में Login करके जॉब करना शुरू कर सकते हैं |

लेकिन मान लीजिये की विडियो इंटरव्यू होने के 5 दिन बाद भी आपको आईडी पासवर्ड नहीं मिला हैं , और ना ही इसके बारे में कोई अपडेट मिलता हैं , तो समझ लीजिये की आप इंटरव्यू में पास नहीं हुए |

आप दुबारा फिर से ऑनलाइन फॉर्म भरिये और फिर अच्छे से इंटरव्यू दीजिये |

जिओ FSM का आईडी मिल गया लेकिन Login नहीं हो रहा हैं ?

बहुत सारे लोगो का कहना हैं की उनको Jio Smart FSM App का ID Passoword तो मिल गया हैं , लेकिन App में Login नहीं हो रहा हैं | तो यह समस्या आमतौर पर 2 कारणों के चलते आता हैं |

  1. जब आपका आईडी नया रहता हैं
  2. बिना पासवर्ड रिसेट किये लॉग इन करने पर

अगर आपको अभी Jio FSM App का आईडी पासवर्ड मिला हैं , और अगर आप अभी ही Jio Smart FSM App में लॉग इन करेंगे , तो Login में Error आना आम बात हैं , आपको आईडी मिलने के 24 घंटे बाद दुबारा Login करके देखना हैं |

मान लीजिये की 24 घंटे के बाद भी आपका आईडी App में Login नहीं हो रहा हैं , तो फिर आपको हमारा पोस्ट Jio Fsm Password Change Kaise Kare ( Without OTP ) 2026 को पढना हैं , और पहले अपना पासवर्ड बदलना हैं जिसके बाद आपका आईडी एप में Login हो जायेगा |

यह भी पढ़े

निष्कर्ष

तो दोस्तों हमने इस पोस्ट में आपको Jio Jca Job से जुडी उन सारी समस्या के बारे में बता दिया हैं , जिसके बारे में आपने मुझसे कमेन्ट करके पूछा था | कुल मिलाकर दोस्तों अगर आप पहली बार Jio Jca Job के लिए अप्लाई कर रहे हैं |

तो ऐसा जरुरी नहीं हैं की आपको पहली बार में ही यह जॉब मिल जाये , आपको 3 से 4 बार Apply करना हैं |

अब वैसे तो दोस्तों हमने इस पोस्ट में आपको Jio Jca Job Ko Apply Karne Ke Baad Kya Kare के बारे में पुरी जानकारी बता दिया हैं , लेकिन इसके बावजूद आपके मन में अभी कोई सवाल हैं , तो आप उसके बारे में नीचे कमेन्ट बॉक्स में बताइए मैं 15 मिनट के अन्दर अन्दर आपको जबाब दूंगा |

FAQ

Google पर Cyberwalasonu को Follow करें

Google में हमारी वेबसाइट को Preferred Source जोड़ें, ताकि हमारे नए अपडेट आपको आसानी से मिल सकें।

मैं Cyber Cafe और online work से जुड़ा हुआ हूँ। Cyberwalasonu.in पर मैं सरकारी योजनाओं, Jobs, IGNOU और Make Money से जुड़ी practical जानकारी आसान हिंदी में शेयर करता हूँ। जहाँ संभव होता है, मैं अपने अनुभव और screenshots के साथ जानकारी समझाने की कोशिश करता हूँ।

1 thought on “Jio JCA Job को अप्लाई करने के बाद क्या करें ( आईडी नहीं मिले तो ) 2026”

Leave a Comment