नमस्कार दोस्तों , देखिये आज के समय में जब पैसे कमाने की बात आती हैं तो बिहार के लोग या तो दिल्ली मुंबई कमाने के लिए जाते हैं , या गाँव में ही रहकर कोई बिजनेस करते हैं |
और अगर आप भी गाँव में रहकर कोई Business करना चाहते हैं , तो आज के इस पोस्ट में हम आपको Bakari Palan Business के बारे में बताने वाले हैं |
इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की आखिर किस तरह आप बिहार में Bakari Palan का बिज़नेस कर सकते हैं | इसके लिए सरकार कौन सा योजना चलाती हैं जिसका लाभ लेकर आप आप काफी कम ब्याज दर पर Business Loan ले सकते हैं | तो चलिए शुरू करते हैं की आखिर Bakari Palan Business Kaise Kare |

नोट कीजिये – अगर आप बिहार में बकरी पालन करना चाहते हैं , तो मैं आपको सुझाव दूंगा की आप हमारा पोस्ट ( बिहार बकरी पालन योजना ) को पढ़िए , जिसमे हमने बताया हैं की किस तरह बिहार सरकार आपको बकरी पालन के लिए लोन देती हैं |
बिहार में बकरी पालन के बिज़नेस का क्या SCOPE हैं ?
बकरी पालन का बिज़नेस मुर्गी पालन के बिज़नेस के अपेक्षा थोडा मुश्किल जरुर हैं , लेकिन बिहार में बकरी पालन के बिज़नेस का बहुत Scope हैं |
बिहार में आपको हर गाँव में लगभग मुर्गी फ़ार्म मिल जायेगा , लेकिन बकरी फार्म आपको एक भी जगह मुश्किल से देखने को मिलेगा जो बाज़ार में कसाई बकरे का मीट बेचते हैं उन्हें बकरा खरीदने के लिए गाँव में इधर उधर घूमना पड़ता हैं |
उनको कभी भी एक जगह बकरा नहीं मिलता हैं , तो अगर इन सारी समस्या को देखा जाये तो आने वाले समय में बकरी पालन का Business बिहार में खूब तेजी से Grow होने वाले Business बन सकता हैं |
और भारत सरकार बकरी पालन के बिज़नेस को बढ़ावा देने के लिए PMEGP Scheme के तहद सब्सिडी के रूप में लोन भी देती हैं |
बकरी पालन का बिज़नेस शुरू करने के लिए Fund कहाँ से लाये?
बकरी पालन का बिज़नेस शुरु करने के लिए आपको कम से कम 7 लाख का इन्वेस्टमेंट लगेगा , हालाँकि इससे कम पैसे में भी आप इस बिज़नेस को कर सकते हैं |
लेकिन इस बिज़नेस में अगर आप सही रूप से 7 लाख इन्वेस्ट कर देते हैं , तो आपका Business तेजी से Growth होगा और अगर आपका बिज़नेस अच्छा चलता हैं तो 2 सालो में आप अपना इन्वेस्टमेंट निकाल सकते हैं |
अब जब हम मिडल क्लास की बात आती हैं , तो हमारे पास इतने पैसे होते नहीं हैं और अगर होते भी हैं तो वह फैमली का होता हैं , खुद का पैसा होता नहीं हैं |
तो सवाल यह हैं की आखिर इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए शुरुआती समय में Fund कहाँ से लाये |
आपको बता दे की इसका सबसे आसन तरीका हैं PMEGP के तहद लोन लेना , इस योजना का पूरा नाम Prime Minister’s Employment Generation Programme हैं |
इस योजना के अंतर्गत सरकार आपको 50 लाख तक का लोन देती हैं , जिसमे से 35% तक आपको सब्सिडी मिल जाता हैं |
Bakri Palan Ka Business Kaise Shuru Kare ( गाँव में बकरी पालन का बिज़नेस ऐसे शुरू कीजिये )
1. सबसे पहले PMEGP के तहद लोन ले
अगर आपके पास बकरी पालन का बिज़नेस शुरू करने के लिए पैसे नहीं हैं , तो आपको सबसे पहले PMEGP के तहद लोन लेना हैं | इस योजना के तहद लोन लेने के लिए आपके खुद के नाम से जमीन होना चाहिए |
लोन लेने के लिए आप इनके ऑफिसियल वेबसाइट https://pmegp.msme.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ,
जब आप इस वेबसाइट पर बकरी पालन के बिज़नेस को करने के ऑनलाइन अप्लाई करते हैं , तो एप्लीकेशन Approve होने के बाद आपको सरकार के तरफ से किसी सरकारी बैंक के जरिये लोन दिया जाता हैं |
आमतौर पर लोन आपको 15 सालो के लिया जाता हैं | यानि की वापस आपको इस लोन को 15 वर्षों में चुकाना होता हैं |
नोट कीजिये – मैं आपको सुझाव दूंगा की आप हमारा पोस्ट ( Bihar Bakari Palan Yojana ) को पढ़े , जिसमे हमने बिहार में बकरी पालन को शुरू करने के लिए किस तरह सरकार से पैसा लिया जाता हैं , उसके बारे में बताया हैं |
2. बकरी का नस्ल चुने
गाँव में अगर आप बकरी पालन का बिज़नेस शुरू कर रहे हैं , तो इसके लिए एक अच्छी बकरी का नस्ल चुनना बहुत जरुरी हैं | ऐसा इसलिए क्योंकि अच्छी नस्ल के बकरी को चुनने पर कम से समय में आप ज्यादा पैदावार कर पाएंगे |
इसके आलवा आपको यह भी देखना हैं , की आप जहाँ शेड बनवाना चाहते हैं वहां के वातावरण के अनुसार कौन सा नस्ल सबसे बढ़िया हैं | यह सब जानकारी आपको अपने जिले के पशु विभाग में मिल जाएगी |
तो मैं आपको Personally Suggest करूँगा की अगर आप बकरी पालन का Bisoness शुरू कर रहे हैं , तो एक बार आप अपने पशु विभाग में जाइये और वहां पर मौजूद अधिकारी से बात कीजिए |
3. बढ़िया शेड बनवाएं और चारा का इंतजाम कीजिये
एक बार जब आप बकरी का नस्ल चुन लेते हैं , तो इसके बाद आपको बकरी को खरीदने से पहले बढ़िया शेड बनवाना हैं , और उनके खाने का इंतजाम करना हैं |
बकरियों के खाने के लिए आप अपने शेड के बगल में ही घास उगा सकते हैं , मार्किट में आपको घास के ऐसे बीज मिल जायेंगे जो बकरियों के लिए उपयुक्त हैं |
और शेड का निर्माण आपको इस तरह से करना हैं , की बकरियों का मल मूत्र उसी समय नीचे गिर जाये अगर उनका मल मूत्र उनके शरीर में लगेगा तो उन्हें इन्फेक्सन हो सकता हैं |
आप चाहे तो शेड का निर्माण किसी इंजीनियर के देख रेख में करा सकते हैं , इंजीनियर भले ही आपसे कुछ रुपया लेगा लेकिन वह आपके शेड का निर्माण काफी अच्छे से कर देगा |
बकरी पालन के लिए एक अच्छा शेड कैसे बनाये , इसके बारे में और अच्छे से जानने के लिए यहाँ नीचे दिए गए इमेज को देखिये |

4. अब बकरी का खरीददारी करें
अब दोस्तों एक बार जब आप बकरी के लिए शेड बनवा लेते हैं , और चारा का भी इंतजाम कर लेते हैं तो फिर क्या आप मार्किट से बकरी खरीद लीजिये | शुरुआत समय में आप 10 बकरी और एक बकरा खरीद सकते हैं |
बकरी आपको हमेशा अपने लोकल एरिया से खरीदना हैं , अगर आप बिहार से हैं तो जो गरीब महिला हैं वह Extra Income के लिए घर का काम करने के आलवा 1 से 2 बकरी भी पालती हैं | तो आप उनसे डायरेक्ट बकरी खरीद सकते हैं |
नोट कीजिये – तो दोस्तों आप इन 4 Steps को Follow करके बिहार में खुद का अपना बकरी पालन का काम कर सकते हैं |
बकरी पालन का बिज़नेस शुरू करने के बाद क्या करें
एक बार जब आप अपना शेड बनवाकर बकरी पालन का बिज़नेस करने लगते हैं , तो इसके बाद आपको अपना एक Business Card छपवाकर उन कसाई के पास दे देना हैं , जो बकरी का मीट बेचने का काम करते हैं |
जिसके बाद वह डायरेक्ट आपके फार्म के पास आकर बकरी को खरीद लेंगे , आपको कही भी बकरी बेचने जाना नहीं पड़ेगा | इसके आलवा अगर आपके पास कम पैसा हैं |
तो आपको शुरुआती समय में 20 से कम ही बकरी पालना हैं |
10 बकरियों से कितनी कमाई की जा सकती है?
10 बकरियों को खरीदने में कम से कम 10000 का इन्वेस्टमेंट लगेगा , और आमतौर पर एक बकरी को बेचने लायक बनने में 7 महीने का समय लगता हैं , तो सात महीने बाद आप उसी बकरी को 5000 से 6000 में बेच पाएंगे |
इस हिसाब से आप 60000 तक की कमाई 10 बकरियों से 7 महीने में कर सकते हैं , लेकिन इसमें आपका कुल प्रॉफिट 40 हजार ही होगा बाकि 20 हजार में से 10 हजार रूपए आपके बकरी खरीदने में लग जायेंगे और 10 हजार उनको पालने में लग जायेगा |
बिहार में बकरी पालन बिज़नेस शुरू करने के बारे में / गाइड वीडियो
यह भी पढ़े
- बिहार स्कूल परिचारी भर्ती 2026
- PM AWAS योजना का पैसा कब तक मिलेगा ( जाने पहली क़िस्त कब आएगी ) 2026
- बिहार आशा भर्ती 2026 की पुरी जानकारी
- जिओ में जॉब कैसे पाए
- कॉल सेंटर में जॉब कैसे पाए
- Bihar Bakri Palan Yojana क्या हैं , योग्यता , सिलेक्शन प्रोसेस ( 2026 )
- DCS Bihar App क्या है , इससे पैसे कैसे कमाए
- Siwan Ration Dealer Vacancy 2026 Merit List ( सीवान राशन डीलर वेकेंसी 2026 )
- PM Awas Yojana List Bihar 2026 : बिहार पीएम ग्रामीण आवास योजना लिस्ट में नाम ऐसे चेक कीजिये
निष्कर्ष
तो दोस्तों अगर आप बिहार में रहकर कोई छोटा मोटा बिज़नेस करना चाहते हैं , तो आप बकरी पालन का बिज़नेस कर सकते हैं | हमने इस पोस्ट में आपको बताया हैं की आखिर किस तरह आप बिहार में PMEGP योजना से लोन लेकर अपने गाँव में ही बकरी पालन का बिज़नेस कर सकते हैं |
अब वैसे तो दोस्तों हमने इस पोस्ट में आपको Bihar Me Bakari Palan Ka Business Kaise Kare के बारे में पुरी जानकारी बताया हैं , लेकिन अगर आपके मन में इस बिज़नेस को शुरू करने से सम्बंधित भी भी कोई सवाल हैं तो आप उसके बारे में नीचे कमेन्ट बॉक्स में पूछिये |
,मैं 15 मिनट के अन्दर अन्दर आपको जबाब दूंगा , बाकि आप यहाँ नीचे बकरी पालन से सबंधित कुछ जरुरी FAQ को देखिये |
FAQ
Google में हमारी वेबसाइट को Preferred Source जोड़ें, ताकि हमारे नए अपडेट आपको आसानी से मिल सकें।