Bihar Bakari Palan Yojana क्या हैं , योग्यता , सिलेक्शन प्रोसेस ( 2026 )

4/5 - (1 vote)

क्या आपको मालूम है दोस्तो की बिहार सरकार रोजगार को बढ़ावा देने के लिए Bihar Bakari Palan Yojana चलाती है , है साल अक्टूबर या नवंबर महीने में इसका फॉर्म भरा जाता हैं। 

बिहार बकरी पालन योजना के अंतर्गत सरकार आपको बकरी पालन करने के लिए सब्सिडी देती है, इनके ऑफिशियल नोटिफिकेशन के आधार पर आप अधिकतम 100 बकरी पालने के लिए सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। 

हमारा Cyber Cafe का दुकान हैं। जब भी सरकार Bakari Palan Yojana का फॉर्म निकालती हैं। तो बहुत सारे हमारे कस्टमर हमसे फॉर्म भरवाते हैं।

तो हमने सोचा कि क्यों ना Bihar Bakari Palan Yojana के बारे में हम अपने ब्लॉग के ऑडियंस को भी बताए ।

यह भी पढ़े

Bihar Bakari Palan Yojana क्या हैं। 

Bihar Bakari Palan Yojana

बिहार सरकार लगभग हर साल रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बकरी फार्म खोलने के लिए 60% तक का सब्सिडी देती हैं। जिसे बिहार बकरी पालन योजना के नाम से जाना जाता हैं। 

हालांकि इस योजना पूरा नाम बिहार बकरी और भेड़ पालन योजना हैं। क्योंकि इस योजना के अंतर्गत आप भेड़ पालने के लिए भी सरकार से सब्सिडी ले सकते हैं।

इस योजना में केवल बिहार के नागरिक ही लाभ ले सकते हैं। 

बिहार बकरी पालन योजना के अंतर्गत आप अधिकतम 100 बकरी पाल सकते हैं। 

बिहार बकरी पालन का आवेदन कब होता है, कौन कर सकता है?

आपको बता दें दोस्तो की बिहार बकरी पालन योजना का फॉर्म हर साल अक्टूबर और नवंबर महीने में आता हैं। 

हालांकि इसका फॉर्म कब आयेगा , यह पूरे तरीके से बिहार सरकार के हाथ में हैं। जरूरी नहीं की इसका फॉर्म हर साल अक्टूबर नवम्बर महीने में ही आए ।

एक बात और Bihar Bakari Palan Yojana में सिलेक्शन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होता हैं। यानी की जो पहले ऑनलाइन अप्लाई कर देगा उसका हीं लिस्ट में पहले नाम आयेगा । 

बिहार बकरी पालन योजना के लिए जरूरी योग्यता 

बिहार बकरी पालन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए । 

यहां नीचे हम सभी योग्यता के बारे में बता रहे हैं। 

  • उम्मीदवार बिहार का निवासी होना चाहिए ।
  • आपकी सालाना इनकम ₹125000 से कम होनी चाहिए 
  • आपके पास खुद का जमीन होना चाहिए ।
  • इत्यादि 

बिहार बकरी पालन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

अगर आप बिहार बकरी पालन योजना का फॉर्म भरवाना चाहते हैं। और सरकार से सब्सिडी प्राप्त करना चाहते है।

तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होनी चाहिए।

  • आधार कार्ड 
  • वोटर आईडी 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • राशन कार्ड ( यदि हो तो )
  • जमीन के रसीद 
  • GST ( बाद में लगेगा )

बिहार बकरी पालन योजना में कितना सब्सिडी मिलता है। 

वर्गसब्सिडी₹10 लाख प्रोजेक्ट पर
General50% तक₹5 लाख तक
OBC50% तक₹5 लाख तक
ST60% तक₹6 लाख तक
SC60% तक₹6 लाख तक

आसान उदाहरण

अगर OBC का ₹10 लाख का Goat Farm Project है:

₹10 लाख Project Cost
सरकार की Subsidy = ₹5 लाख तक
आपका हिस्सा = ₹5 लाख

अगर ST का ₹10 लाख का Project है:

₹10 लाख Project Cost
सरकार की Subsidy = ₹6 लाख तक
आपका हिस्सा = ₹4 लाख

Bihar Bakari Palan Yojana Selection Process 2026

बिहार बकरी पालन योजना का Selection Process कुछ इस प्रकार हैं। 

1. Online Registration 

सबसे पहले आपको जब भी बकरी पालन योजना का फॉर्म निकलता हैं। 

तो उसका फॉर्म आपको नजदीकी साइबर कैफे पर जाकर भरना होता हैं। 

2. सलेक्शन List में नाम आने का इंतजार करें 

एक बार जब आप बिहार बकरी पालन योजना का फॉर्म भर देते हैं। 

तो इसके बाद आपको Selection List आने का इंतजार करना हैं। इस योजना का सिलेक्शन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाता हैं। 

तो आप जितना जल्दी फॉर्म को भर देंगे , उतना ही अधिक चांस हो जाता है की आपका नाम Selection List में आ जाए । 

3. लिस्ट में नाम आने के बाद प्रोजेक्ट शुरू करे 

अगर आपका नाम Bihar Bakari Palan Yojana List में आ जाता हैं। तो इसके बाद आपको अपना फार्म बनवाने का काम शुरू कर देना हैं। 

आपको पहले फॉर्म का 50% काम पूरा करना है, जिसके बाद लोकल ऑफिसर के जरिए आपके फार्म का इंस्पेक्शन होगा । जिसके बाद आपके सब्सिडी का Fund आपके खाते में आ जायेगा । 

प्रोजेक्ट शुरू करने के बाद आपको किसी CA से मिलकर अपने प्रोजेक्ट का टोटल कॉस्ट निकलवाना होगा । 

इसके बाद ही आपको आपका सब्सिडी मिलता है। 

तो कुछ इस तरह बिहार बकरी पालन योजना का Selection Process है । 

बकरी पालन योजना में सरकार बकरी देगी या पैसा?

बिहार बकरी पालन योजना में सरकार आपको डायरेक्ट बकरी भी दें सकती हैं। या फिर बकरी खरीदने के लिए डायरेक्ट आपको मार्केट रेट के अनुसार पैसे भी दो सकती हैं। 

जब इस योजना का नोटिफिकेशन निकलता है, तो उसमे आपको पहले ही बता दिया जाता है , की आखिर सरकार आपको डायरेक्ट बकरी देगी या पैसा । 

Important Link

Apply Online ( 2026 Me Form Nahi Aaya Hai )
Official WebsiteClick here

यह भी पढ़े

निस्कर्ष 

तो दोस्तो कुल मिलाकर अगर आप बिहार में रहकर कोई अच्छा सा बिजनेस करना चाहते हैं। तो आप बकरी पालन योजना का फॉर्म भर सकते हैं। बकरी फार्म खोलने में बहुत फायदा हैं। क्योंकि गांव देहात में आपको मुर्गी फार्म तो बहुत मिल जायेंगे लेकिन बकरी फार्म मुस्किल से ही आपको कही मिलेगा । 

बाकी दोस्तो Future में जब भी बिहार बकरी पालन योजना का फार्म निकलता हैं। तो हम सबसे पहले आपको उसके बारे में बताएंगे आप बस हमारे ब्लॉग से जुड़े रहे । 

FAQ  ( Bihar Bakari Palan Yojana 2026 )

बिहार बकरी पालन योजना किस विभाग के अंतर्गत आता हैं। 

यह योजना पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, पशुपालन विभाग के अंतर्गत आता हैं। इसी विभाग के वेबसाइट पर जाकर आपको फॉर्म भी भरना होता हैं। 

बिहार बकरी फार्म योजना में कितना सब्सिडी मिलता हैं। 

इस योजना में जनरल तथा OBC को 50% तक का सब्सिडी मिलता हैं। वही ST SC को 60% तक का सब्सिडी मिलता हैं। 

क्या लोन लेकर भी बकरी फार्म खोल सकते है

हां बिलकुल अगर आपके पास बकरी फार्म खोलने के लिए एक भी रुपया नही हैं। तो सिलेक्शन लिस्ट में नाम आने के बाद खुद बैंक आपको प्रोजेक्ट का आधा अमाउंट लोन दें देगा बाकी 50% की सब्सिडी आपको सरकार दें देगी । 

Leave a Comment