गांव में पैसे कैसे कमाए ( 10 ट्रेंडिंग और आसान तरीके )

WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Subscribe
Rate this post

Ganv Me Paise Kaise Kamaye – नमस्कार दोस्तों, पिछले महीने हमने अपने पंचायत के कुछ ऐसे लोगों के साथ एक छोटा सा Survey किया, जो पैसे कमाने के लिए अपना गांव छोड़कर दूसरे राज्यों और शहरों में काम करने जाते हैं।

हमने उनसे सिर्फ एक सवाल पूछा था कि अगर आपको अपने गांव में ही पैसे कमाने का अच्छा मौका मिल जाए, तो कैसा रहेगा?

लगभग सभी लोगों का जवाब एक जैसा था—“इससे बढ़िया बात और क्या हो सकती है!”

क्योंकि जब कोई व्यक्ति अपने गांव में रहकर ही पैसे कमाने लगेगा, तो वह अपने परिवार के साथ भी रह सकेगा और बाहर शहरों में रहने का खर्च भी बचेगा।

लेकिन सवाल यह है कि आखिर गांव में पैसे कैसे कमाए? क्या गांव में रहकर भी हर महीने अच्छी कमाई की जा सकती है?

गांव में पैसे कैसे कमाए?

यह भी पढ़े :

  1. बकरी पालन पर सरकार 6 लाख का सब्सिडी दे रही हैं?
  2. मोबाइल के जरिये ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए

क्या गांव में रहकर पैसा कमाया जा सकता हैं?

अगर आप एक सही Business को गांव में कर लेते हैं। तो आप गांव में रहकर ही महीने के ₹50,000 से अधिक कमाने लग जायेंगे ।

अगर आप परदेशी हो ओर बाहर के शहरों में कमाते हो , और आपके मन में यह सवाल बार बार आ रहा हैं की आखिर क्या गांव में रहकर भी शहर जितना पैसा कमाया जा सकता हैं।

तो इसका जवाब हां हैं।

मेरे हिसाब से अब धीरे धीरे शहर के मुकाबले गांव में पैसा कमाना ज्यादा आसान हो रहा हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि आज के समय में जितने लोग भी गांव से बाहर पैसे कमाने के लिए जाते हैं। वह सब अपनी सैलरी का अधिकांश हिस्सा गांव में अपनी फैमली के पास भेज देते हैं।

फिर उनकी फैमली उस पैसे से राशन , मेडिकल , कपड़े और अन्य जरूरी चीजें खरीदती हैं। तो कहने का मतलब शहर से बड़े अमाउंट में पैसा आकर गांव में ही खर्च हो रहा हैं।

और जहां पैसा खर्च हो रहा हैं। वही पर भी पैसे कमाने का मौका रहता हैं।

चलिए गांव में शहर के मुकाबले क्योंकि ज्यादा पैसा कमाया जा सकता हैं। इसको एक उदाहरण के साथ समझते हैं।


मान लीजिए किसी गांव के 100 लोग बाहर शहर में नौकरी या मजदूरी करते हैं और हर महीने अपने घर औसतन ₹10,000 भेजते हैं।


इस तरह हर महीने गांव में लगभग ₹10 लाख बाहर से आता है।
अब गांव के लोग इसी पैसे से राशन, दवा, कपड़े और अन्य जरूरी सामान खरीदेंगे।

ऐसे में अगर आप गांव में ही एक अच्छी राशन की दुकान, मेडिकल स्टोर, कपड़े की दुकान या कोई दूसरी जरूरी सेवा शुरू करते हैं, तो आप भी उसी पैसे से कमाई कर सकते हैं।


इसके अलावा सरकार भी लोगों को गांव में रोजगार और बिजनेस शुरू करने के लिए कई योजनाओं के तहत लोन और सब्सिडी की सुविधा देती है।


इसलिए आज के समय में गांव में रहकर पैसा कमाना बिल्कुल संभव है। बस आपको अपने गांव के लोगों की जरूरत को समझना होगा और उसी जरूरत के हिसाब से एक अच्छा Business शुरू करना होगा।


गांव में पैसे कैसे कमाए ( Ganv Me Paise Kaise Kamaye ) ऑफलाइन तथा ऑनलाइन

1. बकरी पालकर गांव में पैसे कमाइए

गांव के बाजार में बकरे का मीट ₹800 Kg मिलता हैं। मतलब अगर आप 50 बकरी भी पाल ले तो 6 महीने बाद आपकी कमाई लाखों में हों जायेगी ।

हमारे यहां की जितनी भी थोड़ा कम पढ़ी लिखी महिला हैं। वह घर के काम करने के आलावा बकरी भी पाली हैं। जिसे वह 4 से 6 हजार में बेचती हैं।

तो अगर आप गांव में रहकर पैसा कमाना चाहते हैं। तो आप इसी काम को बड़े लेवल पर कीजिए ।

अभी के समय लगभग हर राज्य में बकरी पालन शुरू करने के लिए सरकार 60% तक का सब्सिडी देती हैं। आप हमारा पोस्ट Bihar Bakri Palan Yojana क्या हैं ,) को पढ़कर इसके बारे में और अच्छे से जान सकते हैं।

अगर आप आज एक बकरी पालते हैं। तो उसे बड़ा होने में तकरीबन 6 महीने लग जायेंगे , यानी 6 महीने बाद से आपकी कमाई बकरी पालन के बिजनेस में शुरू हो जायेगी।

बाकी दोस्तो गांव में अभी ज्यादातर मुर्गा फार्म ही खुला हैं। इसलिए जो कसाई मुर्गे का मीट बेचते हैं उन्हें आसान से मुर्गा मिल जाता हैं। लेकिन को बकरी का मीट बेचते है उन्हे गांव मोहल्ले का बहुत चक्कर लगाना होता हैं।

ऐसे में दोस्तो अगर आप बकरी फार्म खुल देते हैं। तो आपके एरिया के जितने भी बकरी का मीट बेचने वाले हैं वह सभी आपके पास ही आयेंगे ।

✅ बकरी पालन पर सरकार आपको ₹6 लाख तक का सब्सिडी देती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारा पोस्ट ( Bihar Bakri Palan Yojana क्या हैं , योग्यता , सिलेक्शन प्रोसेस ( 2026 ) को पढ़े |

2. सब्जी का Mall खोलकर गांव में पैसे कमाए

गांव में सब्जी बेचकर भी बहुत अच्छी कमाई की जा सकती हैं। लेकिन आपको सब्जी ठेले पर नहीं बेचना हैं।

बल्कि आपको एक Room भाड़े पर लेकर उसमे सब्जी बेचने हैं। और उसका डिजाइन आपको मॉल की तरह रखना हैं।

जिस तरह किसी मॉल में समान रखा हुआ रहता हैं। और कस्टमर खुद से इस समान के उठाकर Billing Counter पर ले जाता हैं। ठीक वैसे ही आपको सब्जी का दुकान खोलना हैं।

इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपको हमेशा सब्जी के कस्टमर मिलते रहेंगे , यानी बाजार में जो ठेले पर सब्जी बेचते हैं वह सिर्फ शाम या सुबह ही बेचते हैं।

लेकिन अगर आप सब्जी का दुकान खोल लेंगे , तो क्योंकि आपका दुकान पूरे दिन खुला रहेगा तो इसी वजह से आपको दिन में भी कस्टमर मिलते रहेंगे ,

और कस्टमर को भी लगेगा की जब भी बाजार आओ यहां से सब्जी मिल जाती हैं। और सबसे बड़ी बात हमे खुद से सब्जी का चुनाव करने का ऑप्शन मिलता हैं।

तो दोस्तो यह बिजनेस अगर आप गांव में कर लेते हैं। तो यकीन मानिए आपको कभी भी दूसरा कोई काम नही करना पड़ेगा ।

आपको बस थोक भाव में सब्जी खरीदना हैं। और बाजार में जिस रेट का बाकी लोग सब्जी बेच रहे हैं उसी रेट में सब्जी बेचना हैं । और जब आपका बिजनेस अच्छा चलने लग जाए तो आप खुद के खेत में सब्जी उगा सकते हैं।

बाकी दोस्तो यहां नीचे दिए गए यूट्यूब वीडियो में देखिए , की इसी तरह का सब्जी दुकान खोलकर बिहार का युवक दिन का कितना कमा रहा हैं।


3. Fast Food Stall खोलकर गाँव में पैसे कमाए

मेरा सबसे करीबी बाज़ार Baba Bazar Juaphar पड़ता हैं , वही का एक व्यक्ति है जो मोमोज और रोल बेचकर दिन का 2000 से 3000 का सेल करता हैं |

और वह सिर्फ शाम को ही अपना ठेला लगाता हैं , इसी बात से आप यह अंदाजा लगा सकते हैं की गाँव में Fast Food Business कितना चलता हैं , जी हाँ दोस्तों अभी के समय में अधिकतर जो नए Generation के बच्चे हैं उनको Fast Food खाना बहुत पसंद हैं |

पहले Fast Food सिर्फ शहर में ही पोपुलर था , लेकिन अब यह गाँव देहात में भी पोपुलर हो चूका हैं |

तो यहाँ पर मैं आपसे बस इतना कहना चाहता हु , की अगर आप गाँव में रहकर ऑफलाइन तरीके से पैसा कमाना चाहते हैं , तो आप मार्किट से 2000 का एक ठेला खरीदकर उसपर फ़ास्ट फ़ूड बेचना शुरू कीजिये |

अगर आपका यह Business चल जाता हैं , तो फिर आपको कोई दूसरा काम करने का जरूरत ही नहीं पड़ेगा |

मेरे बाज़ार पर Fast Food का Price

4 Momoj 20 Rupees
2 Egg Roll40
Single Roll35
Burger 25

ऊपर जो मैंने आपको Fast Food का Rate List दिया हैं , वह अपने बाज़ार का दिया हैं | गाँव में Fast Food Business में बहुत कम Competition होने के चलते बहुत ज्यादा Margin मिलता हैं |

यहाँ नीचे देखिये की कैसे गाँव में आसानी के साथ Fast Food Business को शुरू किया जा सकता हैं , एक विडियो के माध्यम से |


4. मछली पालन करके गाँव में पैसे कमाए

अगर आपके पास गांव में खाली जमीन हैं। तो आप उसपर मछली पालन का बिजनेस करके अच्छी खासी कमाई लगभग 6 महीना के अंदर अंदर कर सकते हैं।

भारत के कुछ राज्य जिसमे बिहार भी शामिल हैं। वहां की सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए लोन तथा सब्सिडी भी देती हैं।

दोस्तो देखा जाए तो मछली पालन एक ऐसा बिजनेस हैं। जिसका डिमांड शहर से लेकर गांव यानी की लगभग हर जगह हैं।

गांव के बाजार में मछली 200 से 250 KG मिलता हैं। आपको एक मछली का वजन 2 KG करने में ज्यादा से ज्यादा मेरे अनुमान के मुताबिक ₹45 आयेगा ।

मेरे दादाजी खुद राहु मछली का पालन करते हैं। उनको मछली का बीज ₹30 का पड़ता हैं। और वह बाजार से दाना और मुर्गे का ना खाने वाला हिस्सा लाते हैं।

और उसे तलाब में फेक देते हैं। उनके हिसाब से एक मछली को पूरी तरह से तैयार होने में ₹45 का खर्च आ जाता है।

और दादाजी मछली को व्यापारियों से ₹140 से ₹130 रूपए प्रति KG के हिसाब से होलसेल में बेचते हैं।

अगर आप मछली पालन करना चाहते हैं तो

अब दोस्तो अगर आप भी गांव में रहकर पैसा कमाने के लिए मछली पालन का बिजनेस करना चाहते हैं।

तो सबसे पहले आप यह मालूम कीजिए की क्या आपका राज्य सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए कुछ सब्सिडी देती हैं।

अगर मान लीजिए की आपकी सरकार सब्सिडी दे रही हैं। तो आप योजना का फॉर्म भर दीजिए फिर मालूम कीजिए की आपके एरिया में अच्छी किस्म का मछली का बीज कौन दे रहा हैं।

उसके बाद ही आप तलाब बनाकर मछली पालन का धंधा शुरू कीजिए ।

5. भैंस पालकर गांव में पैसे कमाइए

सभी लोग कहते है की गांव में पैसा कमाने के लिए डेयरी फार्म का बिजनेस करना चाहिए ।

लेकिन में आपसे यह कहूंगा की अगर आपको गांव में रहकर अगले 2 सालो में लाखों रुपए तक कमाना हैं। तो आप कुछ रुपए इन्वेस्ट करके 20 भैंस के बच्चे को खरीद लीजिए ।

इसके बाद आप उनको पालकर बड़े कर लीजिए , आमतौर पर 3 साल के अंदर अंदर वह बड़ी होकर बच्चे जन्म करने लायक हो जायेगी ।

अब जब भैंस बच्चे को जन्म देती हैं। तो आप दूध बेचने के बजाय 20 भैंसो को ही बेच दे , हमारे यहां अच्छी नस्ल के भैंस की कीमत 1 लाख से 1 लाख 20 हजार के बीच में होती हैं।

तो अगर इस हिसाब से हम 20 भैंस को एक साथ बेच दे , तो हमे 22 लाख के आस पास कमाई हो जायेगी। हालांकि दोस्तो इस तरीके के जरिए गांव में पैसे कमाने के लिए आपको पहले 3 साल बिना किसी पैसे के काम करना पड़ेगा ।

हम यादव जाति की हैं। और हमारे एक रिश्तेदार इसी तरह से भैंस पालकर बेच देते हैं।

तो अगर आप गांव में रहकर ही पैसा कमाना चाहते हैं। तो इसके बारे में आप जरूर विचार कीजिए ।

6. मोबाइल रिपेयरिंग दुकान खोलकर गांव में पैसे कमाए

मेरे Baba Bazar में साई मोबाइल रिपेयरिंग दुकान हैं। जो तकरीबन 15 सालो से मोबाइल को रिपेयरिंग करके अच्छी खासी कमाई कर रहा हैं।

अभी हाल में ही उसने 16 लाख का जमीन भी खरीदा हैं। तो यह सब बाते मैं आपको इसलिए बता रहा हूं क्योंकि आज के समय में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान खोलने में बहुत फायदा हैं।

अगर आप अपने गांव बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोल लेते हैं। ओर आपकी दुकान थोड़ी बहुत भी चलने लगती हैं तो आपको रोजाना हजारों में कमाई होने लग जायेगी ।

मैने साई मोबाइल रिपेयरिंग दुकान जो मेरे बाजार पर हैं, उससे कमाई को लेकर बात किया था । उसने कहां था की सोनू भाई हम 250 का फोल्डर दिल्ली से लाकर 1200 में लगाते हैं।

यानी की दिन में कम से कम एक कस्टमर भी फोल्डर लगाने को आ जाए , तो उस दिन 800 की कमाई पक्की हैं।

कहने का मतलब उस दिन का पूरा दिहाड़ी आराम से निकल जाता हैं।

गांव में मोबाइल दुकान कैसे खोले , कहां रिपेयरिंग सीखे

आज के समय में Seekho और Master App जैसे शॉर्ट एजुकेशनल ऐप पर भी आपको मोबाइल रिपेयरिंग का कोर्स कराया जाता हैं।

आप मात्र 1 रुपया देखकर एक महीने के लिए इन App का USE कर सकते हैं। इसके बाद आप मोबाईल रिपियरिंग कोर्स को देखकर मोबाइल बनाना सीख लेना हैं।

जिसके बाद आप अपने लोकल गांव बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोलकर गांव में ही रहकर पैसा कमा सकते हैं।

7. Gorila के ड्रेस खरीदकर गांव में पैसे कमाए

आपने आज कल के शादी ब्याह में gorila का डांस वीडियो जरूर देखा होगा , अगर आपने नही देखा है तो यहां नीचे दिए गए वीडियो के पहले देख लीजिए ।

गांव के शादी ब्याह में भी लोग इस तरह का गोरिला सर्विस बुक करते हैं। बता दे की इनका ड्रेस आपको मार्केट में ₹20000 के आस पास मिल जायेगा ।

तो अगर आप गांव में रहकर ही पैसा कमाना हैं। तो आप भी गोरिला ड्रेस को खरीद लीजिए ओर अगर आप खुद इस ड्रेस को नही पहन सकते हैं।

तो किसी मजदूर को कुछ रुपए दिहाड़ी देकर उसको यह काम दीजिए और आप सिर्फ बुकिंग संभालिए ।

आपको बता दे की शादी ब्याह में इनकी बुकिंग 15000 से शुरू होती हैं। मैने खुद ₹17500 में बुक किया था । नीचे आप मेरे gorila dance service देने वाली टीम से किया गया Whatsapp Massage को देख सकते हैं।

में Personally ऐसे बहुत लोगो को जानता हूं, जो इस बिजनेस को करके गांव में ही रहकर शादी वाले सीजन में लाखों रुपए कमा लेते हैं।

अब दोस्तो आप भी इस बिजनेस को करके गांव में बैठे बैठे पैसे कमाना चाहते हैं। तो यहां नीचे में आपको एक यूट्यूब वीडियो दे रहा हूं ।

इस वीडियो में बताया गया हैं, की आखिर आप इस बिजनेस को कैसे शुरू कर सकते हैं , इसके लिए आपको कहां से Mascot Costume खरीदना हैं।


8. DCS App के जरिये Survey करके पैसे कमाए

अगर आप गाँव में रहकर मोबाइल से पैसा कमाना चाहते हैं , तो फिर DCS App आपके लिए सबसे बेस्ट हैं | दरअसल आपको भारत के हर राज्य का DCS App मिल जायेगा |

DCS का पूरा नाम Digital Crop Survey होता हैं , दरअसल सरकार यह जानना चाहती हैं की राज्य के जमीन का क्या हाल हैं , उसपर खेती हो रहा हैं की नहीं , उसपर सिचाई का क्या साधन हैं और अगर उस भूमि पर कोई योजना का लाभ दिया गया हैं , तो वहां पर वह योजना शुरू हुआ हैं की नहीं |

DCS App में सरकार आपको Plot Number देती हैं , आपको बस उस Plot के पास जाकर उसका Photo खीचकर अपलोड करना हैं , और अगर Survey में कोई सवाल पूछा जाता हैं तो उसका जबाब आपको देना होता हैं |

बस इसी काम को करने के बदले में आपको 10 से 15 रूपए मिलता हैं , तो अगर आप रोजाना 50 Survey भी कर देते हैं , तो आपकी एक दिन की कमाई 500 रूपए हो जाएगी |

आप अपने गाँव में मौजूद जमीन का Survey कर सकते हैं , आपको दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं हैं |

तो दोस्तों अगर आप मोबाइल के जरिये गाँव में पैसा कमाना चाहती हैं , तो मैं आपको Personally Suggest करूँगा की आप DCS App को कम से कम एक बार TRY जरुर कीजिये |

DCS App को समझे – अब दोस्तों अगर आप सही में गाँव में रहकर DCS App से पैसा कमाना चाहती हैं , तो आप हमारा पोस्ट ( DCS Bihar App क्या हैं , इससे पैसे कैसे कमाए को पढ़िए ) हमने यहाँ एप पर अकाउंट बनाने का प्रोसेस बताया हैं |

9. Assignment लिखकर गांव में पैसा कमाए

में जब अपने गांव में रहता था , तो मैंने शुरुआती समय में Ignou के Assignment लिखकर पैसा कमाता था । में ऐसे स्टूडेंट्स के पास मैसेज करता था ।

जो Ignou से पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन उनके पास Assignment बनाने का टाइम नही हैं।

में उनके लिए असाइनमेंट लिखता था , जिसके बदले में मुझे एक सब्जेक्ट का असाइनमेंट लिखने के बदले ₹200 मिलता था ।

अब दोस्तो अगर आप असाइनमेंट का नाम पहली बार सुन रहे हैं। तो आपको बता दे की असाइनमेंट में उसी तरह से लिखा जाता है जिस तरह से एग्जाम में लिखा जाता हैं।

मतलब आपको पहले Question लिखना हैं। फिर उसका Answer लिखना हैं बस फर्क यही हैं की असाइनमेंट आपको घर बैठे ही बनाना होता हैं।

इसके लिए आपको किसी Exam Centre पर नही जाना होता हैं।

गांव में असाइनमेंट लिखकर पैसे कैसे कमाए

अब दोस्तो वैसे तो असाइनमेंट लिखकर पैसा कमाने का काम कोई भी कर सकता हैं। जिसका राइटिंग अच्छा हो । लेकिन यह काम हाउसवाइफ के लिए सबसे Best हैं।

अब बात आई की आखिर आपको असाइनमेंट लिखने का काम कैसे मिलेगा , तो देखिए दोस्तो हम खुद अपने संपर्क के स्टूडेंट्स के लिए असाइनमेंट लिखवाते हैं।

अगर आप असाइनमेंट लिखकर पैसा ही कमाना चाहती हैं। तो आप हमारा पोस्ट ( IGNOU Assignment Writing Jobs Work From Home ( डेली 600 तक कमाए ) को पढ़कर अभी Assignment Writer बनने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें ।

10. Jio Recharge Reminder जॉब को करके गांव में पैसे कमाए

अगर आप अपने मोबाइल के जरिए गांव में रहकर पैसा कमाना चाहते हैं। तो आप के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन Jio के रिचार्ज रिमाइंडर जॉब को करना हैं।

दरअसल यह एक ऐसा वर्क फ्रॉम होम जॉब हैं। जिसमे आपको जिन जियो यूजर्स का रिचार्ज खत्म हो गया हैं। उन्हें कॉल करके रिचार्ज कराने को कहना होता हैं।

जिसके बदले में आपको प्रति कॉल ₹10 से ₹15 मिलता हैं।

सबसे अच्छी बात यह हैं, की यह जॉब पूरे इंडिया भर में मौजूद हैं आपका गांव जिस भी जिले में पड़ता हैं। आपको बस देखना हैं की वहां पर फिलहाल इस जॉब की Opening मौजूद है की नही ।

अगर Opening मौजूद हैं तो आपको उसी समय फ्रॉम भर देना हैं। अब Opening देखने से लेकर इस जॉब के लिए किस तरह Form भरा जाता हैं।

इसकी पूरी जानकारी हमने अपने पोस्ट ( Jio Recharge Reminder Call Job को कैसे पाये ( सैलरी , योग्यता ) 2026 में बताया हैं।

तो अगर आप वर्क फ्रॉम होम जॉब करके गांव में ही रहकर पैसा कमाना चाहती है। तो मैं आपको यही सुझाव दूंगा की आप Jio के Recharge Reminder Job को करे ।

यहां नीचे दिए गए वीडियो को देखकर आप Jio Recharge Reminder Jobs के बारे में और अच्छे से जान पाएंगे ।


यह भी पढ़े

निष्कर्ष

तो दोस्तो आज के समय में हर परदेसी व्यक्ति गांव में रहकर पैसे कमाने के तरीके के बारे में जानना चाहता हैं।

ताकि उसे अंजान शहर में जाकर ना रहना पड़े , अब दोस्तो हमने इस पोस्ट में आपको गांव में पैसे कैसे कमाए के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की हैं।

हमे आशा नही पूरा विस्वास हैं, की आपको हमारा यह पोस्ट बहुत पसंद आया होगा , अब वैसे तो दोस्तो हमने इस पोस्ट को लिखते समय पूरी कोशिश की हैं।

की हम आपको गांव में रहकर पैसे कमाने के तरीकों के बारे में अच्छे तरीके से समझा सकू, लेकिन इस पोस्ट को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद भी अगर आपके मन में कोई सवाल हैं

तो आप उसके बारे में नीचे कमेंट बॉक्स पूछिए , हम 15 मिनट के अंदर अंदर आपको जवाब देंगे ।

मैं Cyber Cafe और online work से जुड़ा हुआ हूँ। Cyberwalasonu.in पर मैं सरकारी योजनाओं, Jobs, IGNOU और Make Money से जुड़ी practical जानकारी आसान हिंदी में शेयर करता हूँ। जहाँ संभव होता है, मैं अपने अनुभव और screenshots के साथ जानकारी समझाने की कोशिश करता हूँ।

3 thoughts on “गांव में पैसे कैसे कमाए ( 10 ट्रेंडिंग और आसान तरीके )”

Leave a Comment