DCS Bihar App क्या है , इससे पैसे कैसे कमाए

WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Subscribe
1/5 - (1 vote)

बता दे दोस्तो की DCS Bihar एक सरकारी एप्लीकेशन हैं। जिसके जरिए आप अपने area के खेतो का सर्वे करके मोबाइल से पैसा कमा सकते हैं।

मेरा गांव सीवान जिला में पड़ता है। के में खुद अपने पंचायत के गांव में मौजूद खेत जमीन का सर्वे करके हर एक सर्वे के बदले में ₹10 कमाता हूं।

तो दोस्तो अगर आप भी DCS Bihar App से पैसा कमाना चाहते हैं। तो आज का यह पोस्ट आपके लिए ही हैं।

DCS Bihar App

DCS Bihar App क्या हैं।

DCS Bihar App में आपको बिहार के कृषि योग्य भूमि का सर्वे करने का काम मिलता है।

सरकार आपको इस ऐप के जरिए बताती हैं। की आपको अपने गांव या पंचायत के किस प्लॉट संख्या पर जाकर सर्वे करना हैं जब आप इस स्थान पर जाकर सर्वे करते हैं।

तो इसके बदले में आपको ₹10 से ₹15 मिलता हैं।

Survey करते समय आपसे कुछ सवाल पूछे जाते हैं। जिसका आपको जवाब देना होता है और फिर उस प्लॉट का फोटो अपलोड करना होता हैं।

आमतौर पर DCS Bihar के सर्वे में आपसे यह सवाल पूछे जाते हैं।

  • Plot में घर बना है या खेती हो रही हैं।
  • कौन से फसल की खेती हो रही हैं।
  • उस प्लॉट में सिंचाई कैसे हो रहा है ( सिंचाई के साधन )

बस DCS Bihar के सर्वे में सर्वे करने वाले व्यक्ति से यही सवाल पूछा जाता हैं।

DCS Bihar App पर सर्वे करके कौन पैसा कमा सकता हैं।

DCS बिहार पर सर्वे करके सिर्फ 2 प्रकार के लोग ही पैसे कमा सकते हैं।

  1. कृषि सलाहकार
  2. बिहार के स्थाई निवासी

आमतौर पर यह DCS Bihar ऐप को कृषि सलाहकार के लिए बनाया गया हैं।

लेकिन अगर आप उस राज्य के निवासी हैं। तो फिर आप आधार कार्ड के जरिए इस ऐप में अपना अकाउंट बनाकर Survey का काम करना शुरू कर सकते हैं।

अकाउंट बनाने का प्रोसेस में आपको यहां नीचे बता रहा हु।

DCS Bihar App पर अकाउंट कैसे बनाएं

तो जैसा की आप जानते हैं की DCS Bihar App से पैसा कमाने के लिए आपको पहले इसपर अकाउंट बनाना होगा ।

अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको DCS Bihar App को Open करके Become a Surveyor के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं

फिर आपको अपना 12 अंको का आधार कार्ड नंबर डाल देना है ।

इसके बाद आपके आधार कार्ड के साथ को भी मोबाइल नंबर लिंक होगा उसपर OTP आएगा, आपको इस OTP को DCS Bihar App में डालकर वेरिफाई कर लेना हैं।

इसके बाद आपको अपना नाम, Gender और ईमेल आईडी की जानकारी देना हैं।

अब एक बार जब आप अपना Name और ईमेल आईडी की जानकारी को DCS Bihar App में डाल देते हैं।

तो इसके बाद आपको अपना Parmanent Address को लिखना हैं।

उसके बाद आपको Next के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। जिसके बाद आपका DCS Bihar App पर अकाउंट बन जायेगा ।

अब Account बनते ही आप ऑटोमैटिक Logout हो जायेंगे , आप फिर से App Open करके अपने नंबर और पासवर्ड डालकर App में Login हो जाना हैं।

जिसके बाद आपके सामने DCS Bihar App का Dashboard खुलकर आ जायेगा ।

इसके बाद आप My Task के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने सर्वे टास्क को देख सकते हैं।

DCS Bihar App पर आप जितना भी Survey करते हैं। वह सभी पहले Agriculture Department Approve करता हैं।

उसके बाद आपको DBT के जरिए आपके खाते में पैसा मिलता हैं।

यह भी पढ़े

निष्कर्ष

तो दोस्तो कुल मिलाकर अगर आप बिहार के निवासी हैं , और अपने गाँव में रहकर ही मोबाइल से पैसा कमाना चाहते हैं , तो आप DCS Bihar App का Use कर सकते हैं |

इस एप के जरिये आप अपने पंचायत के अंतर्गत आने वाले गाँव में मौजूद जमीनों का सर्वे करके अपने जेब खर्च लायक पैसा तो बड़े ही आसानी के साथ कमा सकते हैं |

बाकी दोस्तों हमने इस पोस्ट ( DCS Bihar App Se Paise Kaise Kamaye ) को लिखते समय यह पूरी कोशिश की हैं , की हम आपको Digital Crop Survey Bihar App के बारे में पुरी जानकरी दे सके |

लेकिन इस पोस्ट को अच्छे तरह से पढने के बाद भी अगर आपके मन में कोई सवाल हैं ,तो आप हमें उसके बारे में नीचे कमेन्ट बॉक्स में बताए , हम या हमारी टीम आपको 15 मिनट के अन्दर अन्दर आपको जबाब देगी |

FAQ ( DCS Bihar App Se Paise Kaise Kamaye )

DCS Bihar आपको कितना रुपया देता हैं ?

देखिये दोस्तों DCS Bihar App में सर्वे का अमाउंट हमेशा एक जैसा नहीं रहता हैं , कभी 5 रूपए बढ़ जाता हैं तो कभी घट जाता हैं | लेकिन आमतौर पर DCS Bihar आपको एक सर्वे का 10 रुपया देता हैं |

DCS Bihar एप से कितना कमा सकते हैं |

बता दूँ की इस एप में आपको एक Survey के बदले में 10 रूपए मिलते हैं , तो इस हिसाब से अगर आप दिन के 10 Survey भी कर देते हैं तो आपकी एक दिन की कमाई 100 रूपए हो जाएगी |

मैं Cyber Cafe और online work से जुड़ा हुआ हूँ। Cyberwalasonu.in पर मैं सरकारी योजनाओं, Jobs, IGNOU और Make Money से जुड़ी practical जानकारी आसान हिंदी में शेयर करता हूँ। जहाँ संभव होता है, मैं अपने अनुभव और screenshots के साथ जानकारी समझाने की कोशिश करता हूँ।

1 thought on “DCS Bihar App क्या है , इससे पैसे कैसे कमाए”

Leave a Comment